गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

14 वर्ष की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप : जबरदस्ती खिलाया मांस, हाथ में लिखें ॐ का नामोनिशान मिटाया |

14 वर्षीय दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने उसके हाथ पर ‘ॐ’ का टैटू तेजाब से जलाया, उसे जबरन मांस खिलाया और अन्य अत्याचार किए। पुलिस ने एक आरोपी, सलमान, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 मार्च 2025, 11:29 AM IST (6 मार्च 2025) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

14 वर्षीय दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने उसके हाथ पर ‘ॐ’ का टैटू तेजाब से जलाया, उसे जबरन मांस खिलाया और अन्य अत्याचार किए। पुलिस ने एक आरोपी, सलमान, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले की जांच जारी है दरअसल ये मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी बमनिया का है. जहां पर दलित परिवार की लड़की 2 जनवरी को गायब हो गई थी.  जो कि 2 मार्च को मिली है. जिसके बाद हिंदु संगठन के लोग और परिजनों से थाने में जाकर FIR दर्ज कराया पीड़िता ने बताया की जब वह सूट सिलवाने दुकान पर जा रही थी. तभी रास्ते मे सलमान एवं उसके 3 दोस्त जुबेर, रशीद और आरिफ अपनी कार लेकर खड़े थे. जहां सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ खिंचतान शुरू कर दी और सलमान ने उसके मुंह पर हाथ रखा व उसके दोस्तों ने उसको पकड़कर गाड़ी मे खीच लिया. इस दौरान मुंह पर नशीला पदार्थ लगाकर उसको बेहोश कर दिया. जब आंख खुली तो वो एक बंद कमरे में थी, उसके बाद सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह खाना मांगती तो उसको मीट खाने को दिया जाता था. जिसको खाने से मना करने पर उसको जबरदस्ती मीट खिलाते और रेप करते थे. इस मामले में पुलिस ने धारा 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया और उसको जेल भेज दिया है तो वही पुलिस बाकी के तीनो आरोपियों की तलाश कर गिरफ़्तारी मे जुट गई है.