सासाराम: अवैध शराब की बिक्री और कारोबार को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इधर सासाराम जीआरपी भी अवैध शराब को लेकर लगातार स्टेशन परिसर में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी के तहत बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर से 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Read also: औरंगाबाद : इंटर स्तरीय मदरसा कारा स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गिरफ्तार शराब कारोबारी सासाराम नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज निवासी दिलीप कुमार बताया जाता है। उसके पास से 180 एमएल का ब्लैक डॉग नामक अंग्रेजी शराब के 30 बोतल बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने कमर में शराब छुपा कर ला रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सासाराम आरपीएफ और जीआरपी की टीम गठित की गई और दोनो टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। उन्होंने बताया की गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गाय।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!