गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

होटल व्यवसाई का अपहरण, 48 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा

सासाराम। 5 मार्च की अहले सुबह अपराधियों ने सासाराम के समीप दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे से एक होटल व्यवसाई को अगवा कर लिया अपहरण का मामला दर्ज होते हैं पुलिस ने काफी गंभीरता से काम करते हुए अगवा होटल व्यवसाई सहित सहित मामले में शामिल सभी अपरा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मार्च 2022, 03:11 PM IST (9 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। 5 मार्च की अहले सुबह अपराधियों ने सासाराम के समीप दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे से एक होटल व्यवसाई को अगवा कर लिया अपहरण का मामला दर्ज होते हैं पुलिस ने काफी गंभीरता से काम करते हुए अगवा होटल व्यवसाई सहित सहित मामले में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा होटल व्यवसाई मुन्ना चौधरी अपने ही होटल से दूध लेने के लिए अपने बाइक से 5 मार्च की सुबह फजलगंज सासाराम से nh2 महेश होटल के लिए निकला था घात लगाए अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल और टाटा सफारी से पीछा करते हुए मंटू चौधरी को अगवा कर लिया गया यह घटना रविवार सुबह की है जब मुन्ना चौधरी का परिवार वालों से काफी देर संपर्क नहीं हुआ परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद सोमवार की सुबह इसकी सूचना दरगांव पुलिस को दिया गया धरगांव पुलिस ने यह मामला 183/ 22 दर्ज किया और पुलिस ने इस पर काफी गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया कुछ ही देर बाद पुलिस को पता चला कि अपराधियों ने फिरौती के लिए मंटू चौधरी का अगवा किया है रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती ने इस घटना में शामिल उत्तर प्रदेश और बिहार के वैशाली सहित रोहतास कैमूर के सात अपराधियों का एक गिरोह है पुलिस ने सभी 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है |

कैमूर जिला के चनवक से अपहृत को किया गया बरामद

अगवा मुन्ना चौधरी को पुलिस ने कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा थाना के चनवक से बरामद किया जिससे अपराधियों ने एक बंद कमरे में रखा था जिसमें एक अपराधी बेदी कुमार पिता विनोद पासवान बताया जा रहा है वह भी कुदरा थाना अंतर्गत चनवक का ही रहने वाला बताया गया जिसे रोहतास पुलिस उसके घर से गिरफ्तार किया|

फोन सर्विलांस के माध्यम से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

अपराधियों द्वारा जिस मोबाइल फोन के माध्यम से फिरौती की मांग की गई थी उस नंबर को सर्विलांस पर डालकर पुलिस ने सुनना शुरू किया उसी के अनुसार पुलिस ने सभी अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही जिसे रोहतास पुलिस की टीम ने फिरौती की मांग करने वाले अमित कुमार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत न्यू सेंटर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 821 c से गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के तुरंत बाद अमित कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के होने की बात बताई इसके निशानदेही पर सत्यम पांडे को वैशाली जिला के जनदाहा थाना अंतर्गत मंडई से । आदित्य कुमार को सासाराम नगर के मलाव से , विवेक कुमार को सासाराम मुफस्सिल थाना के अमरा तलाव से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य कुमार के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया गया इन तीनों ने भी अपनी अपनी संलिप्तता इस कांड में स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के होने की बात कही निशानदेही पर चंदन कुमार एवं रितेश शर्मा को नोखा के कदवा से गिरफ्तार किया गया

*पहले से भी मामला दर्ज है विवेक कुमार पर

सासाराम मुफस्सिल थाना के अमरा तलाव का रहने वाला विवेक कुमार पर 31 जनवरी 2022 को दरिगांव थाना मे कांड संख्या 92/22 मे धारा 364 ए दर्ज है