शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सबराबाद में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सासाराम : रोहतास जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अपराधी बेखौफ देखे जा रहे हैं और हत्या को अंजाम दे रहें है। रोहतास जिला के चेनारी थाना अंतर्गत साबराबाद में एक 35 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 नवंबर 2022, 09:27 PM IST (2 नवंबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम : रोहतास जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अपराधी बेखौफ देखे जा रहे हैं और हत्या को अंजाम दे रहें है। रोहतास जिला के चेनारी थाना अंतर्गत साबराबाद में एक 35 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान शिवसागर थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी मुंसी यादव के पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में हुई है।

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि शाम को सिकंदर कुमार गांव के ही दो लड़को के साथ निकला था और गांव के बाहर मुख्य रोड से ऑटो से सबराबाद की ओर जाते हुए देखा गया। 2 घंटे के बाद उसी टैंपू पर उसका शव लाया गया। परिजनों ने बताया कि जिन लोगों के साथ वो बाहर गया था वही लोग ऑटो पर लेकर घर आए और उन लोगों ने बताया कि उसको गोली मार दी गई है। गोली लगने की जानकारी पर परिजन तत्काल उसे सासाराम अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : रोहतास : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की काटनी पड़ी पैर

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। गोली युवक सीने की तरफ मारी गई है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। युवक को गोली क्यों मारी गई है फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है। वही चेनारी पुलिस परिजनों से पूरी जानकारी ले रही है।(युवक को गोली मारकर)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें