गुरुवार, 24 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •   रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, छह महीने बाद तोड़ा दम

M
mediadarshan admin संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 01:57 PM IST (13 घंटे पहले) अपडेट: 23 सितंबर 2026, 10:35 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 नरकटियागंज:  शिकारपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर नया टोला मोहल्ले में बीते 11 अप्रैल को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सरकारी स्कूल के पास मारी गई थी गोली मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 अप्रैल की है जब रंजीत कुमार नंदपुर नया टोला स्थित सरकारी स्कूल के पास मौजूद थे। 

इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब छह महीने तक चले लंबे इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के संदर्भ में शिकारपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप


युवक की मौत की खबर मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।