पीरो। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार में आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश सरकार द्वारा जनहित में शुरू किए गए कल्याणकारी योजनाओं
पीरो। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार में आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश सरकार द्वारा जनहित में शुरू किए गए कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराएं ताकि लोगों को पता चले कि सरकार उनके हित के लिए किस कदर कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे का कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। सड़क, बिजली,सिंचाई व शिक्षा के क्षेत्र में नीतीश सरकार के कार्य किसी से छिपा नहीं है। इस दौरान जदयू नेता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार झूठ व फरेब की बुनियाद पर टिकी है।
इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। परिचर्चा में विधान पार्षद ललित नारायण मंडल, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, जदयू की प्रवक्ता अंजुम आरा, जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। उक्त नेताओं ने कहा की नीतीश सरकार जन नायक कर्पूरी ठाकुर की सोच को मूर्त रूप देने में लगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर पाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष मदन साह ने किया। इस दौरान जदयू के पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षयलाल चौधरी, रूबेल रविदास, राजेश कुमार दांगी, सुरेन्द्र कुशवाहा, शारदा देवी,राम पुलिस पासवान, अनूप पटेल, मुकेश शर्मा, कमल किशोर सिंह, नागेंद्र केसरी,अक्षयवर चंद्रवंशी सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!