दुर्गावती (कैमूर)।जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव से बुधवार की शाम जब दो सगे भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।परिजनों के चीख-पुकार से वहां उपस्थित सब लोगों का आंखें नम हो गई।
दुर्गावती (कैमूर)।जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव से बुधवार की शाम जब दो सगे भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।परिजनों के चीख-पुकार से वहां उपस्थित सब लोगों का आंखें नम हो गई। बिछिया गांव में दूसरे दिन गुरुवार को भी इस घटना से माहौल काफी गमगीन रहा।दरअसल दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी गुड्डू कुमार बिंद के दोनों पुत्र अमित कुमार व नीतीश कुमार तथा पुत्री नेहा कुमारी घर के अंदर एक ही बेड पर सोई हुई थी.तभी मंगलवार की रात्रि एक विषैले सर्प ने अमीत कुमार व नीतीश कुमार को डंस लिया था।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, करोड़ों किसानों पर होगा सीधा अस जिससे दोनों सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।दोनों बच्चों का शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों वच्चों का शव एक साथ बिछिया गांव पहुंचा इधर इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी परिजनों की चीख पुकार से सब की आंखें नम हो जा रही थी.दोनों सगे मासूम भाईयों की गांव से एक साथ अर्थियां निकाली मौके पर मौजूद सबका आंखें भर आई।वहीं मृतक बच्चे के माता-पिता व परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार अपने बेटो का माथा चूम रही थी और दोनों बच्चों का नाम लेकर रोए जा रही थी। मां एकटक बच्चे को देखे जा रही थी और आंखों से आंसू निकल रहे थे। रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी।वहां मौजूद आसपास की महिलाएं संभालने की कोशिश कर रही थी। पिता गुड्डू कुमार अपने बच्चों के शव को देखकर फफक-फफक कर रो पड़े। मौजूद लोगों ने पिता को ढांढस बंधाया।जानकारी के अनुसार गुड्डू कुमार बिंद को तीन पुत्र तथा एक पुत्री है. जिसमें सर्प दंश से दो पुत्रों की मौत हो गई है. तथा बड़ा पुत्र रितेश कुमार 12 वर्ष का है तथा पुत्री नेहा कुमारी 2 वर्ष की है. एक ही साथ दो पुत्रों की मौत से माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है।