रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Virat Kohli IPL 2023: विराट कोहली पर BCCI का तगड़ा एक्शन, मैदान पर क्रिकेटर की इस हरकत से क्रिकेट जगत में मचा तूफान

Virat Kohli IPL 2023: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था, जिसकी व्यूवर्सशीप भी काफी अच्छी थी। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ है, जिससे बीसीसीआई काफी नाराज हो गया है।        

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2023, 04:15 AM (18 अप्रैल 2023) 619 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Virat Kohli IPL 2023: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था, जिसकी व्यूवर्सशीप भी काफी अच्छी थी। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ है, जिससे बीसीसीआई काफी नाराज हो गया है।

IPL Dream 11 Lottery: ललित नैनवाल की लगी बंपर लॉटरी, IPL Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपये

दरअसल, इस मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मैदान पर ऐसी हरकत कर दी जिसने क्रिकेट जगत में तूफान मचाकर रख दिया। इस घटना के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर BCCI ने तुरंत तगड़ा एक्शन ले लिया है।

Virat Kohli IPL 2023: इस हरकत से क्रिकेट जगत में मचा तूफान

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया जा रहा है। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने के बाद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन करने के दौरान कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 17वें ओवर में जब तीसरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने शिवम दुबे को आउट किया तो मैदान पर फील्डिंग कर रहे RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आपा खो दिया।

Atiq Ahmed Case Update: अतीक के बेटे ने खुद को किया घायल! जानिए पूरा मामला

हालांकि, जब शिवम दुबे का विकेट गिरा तो विराट कोहली आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए। विराट कोहली ने सेलिब्रेट करने के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि उन पर बीसीसीआई ने तुरंत एक्शन ले लिया। दरअसल, IPL मैचों में अपशब्दों के उपयोग को लेकर बीसीसीआई अब सख्त हो गई है। शिवम दुबे का विकेट गिरा तो बाउंड्री पर विराट कोहली सेलिब्रेट कर रहे थे और उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकले जिस पर बीसीसीआई की नजर पड़ी और उन्होंने इस पर एक्शन भी लिया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!