शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क का किया निर्माण

दिनारा । प्रखंड क्षेत्र के हरिवंश पुर पंचायत अंतर्गत विशंभर पुर गांव में ग्रामीणों ने थक-हारकर अपने प्रयास से सड़क निर्माण करने की ठान ली। ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाकर जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाया है। विशंभर पुर के ग्रामीणों के अपने आत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जून 2022, 05:49 PM IST (16 जून 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:56 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दिनारा । प्रखंड क्षेत्र के हरिवंश पुर पंचायत अंतर्गत विशंभर पुर गांव में ग्रामीणों ने थक-हारकर अपने प्रयास से सड़क निर्माण करने की ठान ली। ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाकर जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाया है। विशंभर पुर के ग्रामीणों के अपने आत्मबल से श्रमदान करते हुए लगभग 15 सौ मीटर सड़क बनाया है जिसका विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने बुधवार को फीता काट कर किया। उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा इस तरह कार्य करना काबिले तारीफ है।जन प्रतिनिधियों ने इस गांव को विकास से अछुता रखा लेकिन आज यह गांव विकास की ओर दिखाई देता नजर आ रहा है। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्रामीणों को प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

      ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों को कहीं आने जाने में दिक्कत होती थी। भुमि दान करने वाले राधा मोहन राय, विष्णु राय, चुनमुन राय, उमाकांत राय, श्री भगवान राय, अवधेश राय, श्याम जी राय, उपेंद्र राय, कृष्ण बिहारी राय आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कई प्रकार की बाधाए उत्पन्न होते थे लेकिन आज पूरा होते दिखाई दिया।

      सड़क निर्माण कार्य की अगुवाई कर रहे ई प्रमोद राय ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों से मिलकर भुमि दान करने की बात कही जहां ग्रामीणों ने हामी भरते हुए सड़क निर्माण प्रारंभ करने की बात करने लगे। सड़क निर्माण कार्य विशंभर पुर गांव से होकर साथ लाइन नहर कुम्हौरा गांव के पास तक कराया गया है। जिसमें एक लाख पचहत्तर हजार रुपए खर्च आया है। इस कार्य को करने में लगभग चार माह समय लगा है। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया श्री भगवान प्रसाद, मंतोष राय, बैजु राय, शत्रुघ्न राय, गुड्डू राय, मयंक राय, रामकिशुन सिंह, छोटू राय,अनीष सिंह, बलवीर राय, चंद्रमा प्रसाद,बचनी राय सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।