शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Vande Bharat Express Train: अब नए ट्रैक पर दौड़ेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Vande Bharat Express Train: बिहार वासियों को जल्द ही सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मिलने वाली है। पटना-रांची रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चेन्नई से 8 कोच वाली वंदे भारत का रैक पटना पहुंच चुका है। अब इसका ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2023, 11:37 AM IST (8 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 04:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Vande Bharat Express Train: बिहार वासियों को जल्द ही सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मिलने वाली है। पटना-रांची रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चेन्नई से 8 कोच वाली वंदे भारत का रैक पटना पहुंच चुका है। अब इसका ट्रायल होने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पटना-रांची रेल रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को सरपट दौड़ाने से पहले रूट का संरक्षा ऑडिट यानी सेफ्टी टेस्ट शुरू हो गया है। इस हफ्ते दो रेल मंडलों के संरक्षा कोटि के शीर्ष अधिकारी जगह- जगह पर ट्रैक की सुरक्षा जांच करेंगे ताकि इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

बिहार: गेराज में काम करने वाले युवक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

वहीं, कोडरमा-हजारीबाग-रांची सेक्शन नया बना है। इसका सीआरएस निरीक्षण हो चुका है और ट्रैक को क्लीन चिट मिल चुकी है फिर भी ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रेन को चलाए जाने से पहले पटना से लेकर रांची तक उत्साह है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन के रैक को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल यार्ड में सिक लाइन पर भेज दिया गया। शुक्रवार को इसको पिट संख्या पांच पर भेजा जाएगा। जिस पिट लाइन पर हमसफर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस होता है, उसी पर वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस होगा। यह जांचा जा रहा है कि चेन्नई से पटना तक रैक के लाने के बाद इसमें क्या बदलाव आया है। इसके बाद विभिन्न कर्मचारियों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दुल्हन ने शादी के बाद ससुराल जाने से किया इनकार, दूल्हे का चकराया सिर

Vande Bharat Express Train: कड़ी सुरक्षा घेरे में खड़ी है वंदे भारत ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रैक को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। इस कारण राजेंद्र नगर यार्ड की ओर लोगों का तांता लगा हुआ है। रेलवे की ओर से रैक के पास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए राजेंद्र नगर यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेल सुरक्षा बल के जवानों को भी रैक की सुरक्षा में तैनात किया गया है।