शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शादी के बाद बिदाई को लेकर मचा बवाल, चेन-अंगूठी नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

पटना डेस्क: शादी विवाह के अवसर पर दुल्हन के परिवार की तरफ से अक्सर दूल्हे को कई तरह के उपहार दिए जाते है। जिसमें सोने की चेन और अंगूठी शामिल होती है। लेकिन कई परिवार ऐसे भी होते हैं, जो यह देने में सक्षम नहीं होते हैं। वह पहले ही बता देते ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2023, 06:32 PM IST (30 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: शादी विवाह के अवसर पर दुल्हन के परिवार की तरफ से अक्सर दूल्हे को कई तरह के उपहार दिए जाते है। जिसमें सोने की चेन और अंगूठी शामिल होती है। लेकिन कई परिवार ऐसे भी होते हैं, जो यह देने में सक्षम नहीं होते हैं। वह पहले ही बता देते हैं। लेकिन इसके बावजूद लड़के वाले शादी के बाद दहेज मांगना नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन को लौटा दिया क्योंकि, उसे सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली थी।

दोस्त की शादी में बारात आया था युवक, दुल्हन की सखी से पहली नजर में हुआ प्यार, फिर…

दरअसल, मामला यूपी का है। बताया जा रहा है कि दूल्हा इस बात से नाराज़ था कि उसे शादी में सोने की अंगूठी और चेन नहीं दी गई है. ऐसे में दुल्हन को अपने घर ले जाने के बजाय उसने बीच रास्ते से ही उसे लौटाया और लेकर अपने ससुराल पहुंच गया. इससे पहले एक ऐसी दुल्हन की कहानी सामने आई थी जो शादी से 10 मिनट पहले भाग गई और अब ये दूल्हा, जो दुल्हन को शादी करने के बाद भी लौटा लाया.

OMG: दुल्हन सुहागरात पर करती रही इंतजार, दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

एक रिपोर्ट के अनुसार बारात आने के बाद कार्यक्रम ठीक तरीके से चलता गया. पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ विवाह भी संपन्न हो गया. सब कुछ ठीक था, लेकिन दूल्हा सोने की अंगूठी और चेन नहीं मिलने की वजह से नाराज़ था और गाड़ी में ही बैठा रहा. घरवालों ने दुल्हन को तैयार कराके ससुराल के लिए विदा कर दिया. गुस्साए दूल्हे ने आधे रास्ते में ससुराल वालों को फोन करके अंगूठी-चेन न मिलने पर नाराज़गी जताई और वापस लौटने की धमकी देने लगा.

OMG: डीजे पर डांस को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, फिर लड़की ने शादी से किया इनकार

वहीं, दूल्हे ने सिर्फ धमकी ही नहीं, बल्कि वो रास्ते से दुल्हन को लेकर वापस आ गया. ससुराल वालों से उसका झगड़ा होने के बाद दुल्हन ने खुद ही जाने से इनकार कर दिया. इतना बवाल होने के बाद लड़की वालों ने लड़का पक्ष से शादी में हुए खर्च की डिमांड की और मामला पुलिस तक पहुंच गया. हालांकि बाद में पंचायत की एंट्री के बाद समझौता हुआ और रिश्ता खत्म कर दिया गया।