शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे बड़ा ऐलान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर भी बोलेंगे हमला!

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जेडीयू से बगावत का सुर अलाप चुके उपेंद्र कुशवाहा राजधानी पटना में मीडिया के सामने कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आज कुशवाहा मीडिया को बताएंगे कि सही मायने में वह अपनी वर्तमान स्थिति के साथ ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 11:17 AM IST (20 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 11:22 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जेडीयू से बगावत का सुर अलाप चुके उपेंद्र कुशवाहा राजधानी पटना में मीडिया के सामने कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आज कुशवाहा मीडिया को बताएंगे कि सही मायने में वह अपनी वर्तमान स्थिति के साथ जेडीयू में रहने वाले हैं या नहीं। या फिर वह जेडीयू छोड़ कर अपनी फिर से नई पार्टी बनाएंगे।

राजधानी पटना में 43 राउंड की फायरिंग, गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर और गाड़ियों को फूंका!

एक रिपोर्ट के अनुसार आज के ऐलान से पूर्व उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिनों राजधानी पटना में दो दिवसीय बैठक आयोजित की थी। जिसमें जेडीयू के कई नेता पहुंचे थे। वहां कुशवाहा ने सभी के साथ सलाह मशवरा किया है। कुशवाहा अब आर-पार की लड़ाई शुरू करना चाहते हैं, क्योंकि आरजेडी से जेडीयू के गठबंधन और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने के नीतीश के ऐलान के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा आगे की रणनीति के लिए जदयू कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ बातचीत करना चाहते हैं।

बता दें, आज सुबह में कुशवाहा की एक अन्य मीटिंग होनी है। इसके बाद वह राजधानी पटना के मौर्य होटल में मीडिया के सामने बातचीत करने वाले हैं। कुशवाहा किसी भी हाल में तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अगर तेजस्वी यादव सीएम बने तो बिहार में एक बार फिर से जंगलराज लौट आएगा और जनता का विश्वास जेडीयू के ऊपर से उठ जाएगा।

हालांकि, कुशवाहा का कहना है कि ऐसा सिर्फ वो नहीं कह रहे हैं। बल्कि जेडीयू कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि वह तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर सकते हैं और इसके लिए एक अलग से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज राजधानी पटना के मौर्य होटल में उपेंद्र कुशवाहा क्या ऐलान करते हैं।