मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: कांवरियों से भरा ऑटो में अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर एक कावरिया की मौत, आधा दर्जन घायल

सासाराम| शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हऊ गेट के समीप गुरुवार की देर रात कावंरियों से भरा ऑटो में एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक कांवरिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक कांवरिया बुरी तरह से घायल हो गए।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2022, 11:29 AM (29 जुलाई 2022) 558 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हऊ गेट के समीप गुरुवार की देर रात कावंरियों से भरा ऑटो में एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक कांवरिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक कांवरिया बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कवांरिया पटना से ऑटो के द्वारा चेनारी प्रखंड क्षेत्र में स्थित गुप्ता धाम बाबा गुप्तेश्वर नाथ का दर्शन करने जा रहे थे। तभी कुम्हऊ गेट के पास डायवर्सन पार करने के दौरान एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारते हुए मैके से फरार हो गया।(रोहतास: कांवरियों से भरा)

Read Also: रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक निरिक्षण में दो चिकित्सकों का वेतन तथा फार्मासिस्ट का वेतन स्थगित कर जाँच का आदेश दिया

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम एनएचआई के एंबुलेंस से पहुंचाई। जहां सभी घायलों का ईलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मृतक पटना जिला के पाली गंज निवासी कमलेश कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार बताया जाता है। वही घायलों में ईश्वर दयाल, राम प्रकाश सिंह , सत्यानंद प्रसाद , विवेक कुमार , विश्वनाथ सिंह , दयानंद सिंह सहित अन्य लोग घायल शमिल है। सभी घायल पटना के पाली गंज थाना क्षेत्र के परिओ गांव के निवासी हैं। वही इस घटना के बारे में मृतक के परिजन को सूचना दे दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।(रोहतास: कांवरियों से भरा)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!