शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भागलपुर से सियालदह जाना हुआ आसान, निशिकांत दुबे ने किया गोड्डा-सियालदह पैसेंजर का उद्घाटन

अब भागलपुर के यात्रियों को भी सियालदह तक के लिए एक नई ट्रेन मिल गई है। गोड्डा के रास्ते यहां ट्रेन सियालदह जाएगी। इस ट्रेन का अब दोनों दिशाओं से नियमित परिचालन होगा। शनिवार को गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर उद्घाटन ट्रेन बनकर चली। गोड्डा के सा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 नवंबर 2022, 08:34 AM IST (14 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

अब भागलपुर के यात्रियों को भी सियालदह तक के लिए एक नई ट्रेन मिल गई है। गोड्डा के रास्ते यहां ट्रेन सियालदह जाएगी। इस ट्रेन का अब दोनों दिशाओं से नियमित परिचालन होगा। शनिवार को गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर उद्घाटन ट्रेन बनकर चली। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। आज से इस ट्रेन का नियमित परिचालन आरंभ हो गया है। सांसद निशिकांत दूबे ने इस नई ट्रेन की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ट्रेन आसपास के क्षेत्र के स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग को पूरा करेगी। उद्घाटन के अवसर पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विकास चौबे समेत अन्य वरीय रेल अधिकारी थे। इधर, यह ट्रेन दोपहर 12:05 बजे सियालदह से चलेगी और रात 10:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। गोड्डा से यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे गोड्डा से रवाना होगी और शाम 6:35 बजे सियालदह पहुंचेगी।

रेलवे के सीपीआरओ एकव्य चक्रवर्ती के मुताबिक, निशिकांत दुबे ने नई ट्रेन का उद्घाटन करने के दौरान बताया कि इस ट्रेन के चलने से आसपास के क्षेत्र में रहने वालों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। गोड्डा-सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो झारखंड के गोड्डा जिले को कोलकाता से जोड़ेगी। इससे व्यापारियों, किसानों, कारीगरों और आम लोगों की काफी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह नई ट्रेन अंतरराज्यीय गतिशीलता में सुधार करेगी। साथ ही, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। सियालदह-गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन दोनों दिशाओं से होगा। दोनों ही दिशाओं में इस ट्रेन का पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, नोनिहाट, बारापलासी, दुमका, रामपुरहाट, तारापीठ रोड, मल्लारपुर, गदाधरपुर, सैंथिया, बतासपुर, अहमदपुर जंक्शन, कोपई, प्रांतिक, बोलपुर, भेडिया, पिचकुरिर ढल, गुस्करा, नोआदार ढल, बनपास, झापतेर ढाल, खाना जंक्शन, तलित, बर्द्धमान, मेमारी, बैंची, पुंडुआ, मगरा, बंदेल, हुगली घाट, गरीफा, नैहाटी जंक्शन, कांकिनारा, श्यामनगर, इच्छापुर, बैरकपुर, खरदाहा, सोदपुर, बेलघरिया और दमदम जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। दूसरी ओर कटिहार-बरौनी रेल खंड पर रेल की रफ्तार धीमी ना रहे, इसके लिए सोनपुर डिवीजन के इंजीनियर विभाग के टीम के द्वारा ओएमएस के तहत ट्रैक का निरीक्षण किया गया। बरौनी से कटिहार के बीच अभी हाई स्पीड स्लो है इसे बढ़ाकर 120 से अधिक करना है। इसी को लेकर इंजीनियरों के द्वारा निरीक्षण एवं ट्रायल किया गया है। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच शनिवार को आकस्मिक कार्य को लेकर के सेमापुर काढागोला पुलिस स्टेशन के बीच दो दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। साथ ही खरीक एवं नवगछिया के बीच डेढ़ डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया।