कैमूर – जन्म और मृत्यु प्रमाण बनाने के लिए बुधवार को दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उदय प्रताप के द्वारा पंचायत सचिव कार्यपालक सहायक और आंगनबाड़ी सेविका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सांख्यिकी पदाधिकारी उदय प्रताप ने उपस्थित सेविकाओं से कहा कि अपने अपने पोषक क्षेत्र के अंदर जन्म और मृत्यु को लेकर आप लोग विशेष ध्यान रखें.बच्चे का जन्म होता है तो उनका 21 दिन के अंदर पंजीकरण कराकर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं उन्होनें सेविकाओं से कहा कि किसी भी जन्म और मृत्यु के 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करना है.उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र में जन्म लेने वाले बच्चों और मृत्यु होने वाले लोगों को 0 से 21 दिन के भीतर तक पत्र बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका को उप रजिस्ट्रार बनाया गया है जबकि पंचायत सचिव को रजिस्ट्रार बनाया गया है जिससे आम लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में सहूलियत होगी. सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत आंगनबाड़ी सेविका अपने कोषक क्षेत्र का उप रजिस्ट्रार है. वह 21 दिन के अंदर हुये जन्म और मृत्यु का निबंधन कर प्रमाण पत्र निर्गत करती है.
अपर समाहर्ता विभागीय जाँच को दी गई विदाई
तथा पंचायत सचिव जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम के अनुकूल रजिस्टर होता है .वह 21 दिन के बाद का निबंधन कर प्रमाण पत्र निर्गत करता है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गावती के द्वारा जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई. जिससे की आम जनता को किसी तरह को परेशानी न हो मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सके.इस दौरान काफी संख्या मे पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, तथा आगनवाड़ी सेविका मौजूद थी.