सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कैमूर : नगरपालिका निर्वाचन को लेकर कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

भभुआ(कैमूर) : कैमूर जिले में नगरपालिका निर्वाचन को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा रही है जिले में 10 अक्टूबर को एक नगर परिषद और चार नगर पंचायत का मतदान किया जाना है, जिसको लेकर प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा सभी मतदान और मतगणना कर्मियों पदाधिकारियो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 सितंबर 2022, 12:59 PM (16 सितंबर 2022) 259 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर) : कैमूर जिले में नगरपालिका निर्वाचन को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा रही है जिले में 10 अक्टूबर को एक नगर परिषद और चार नगर पंचायत का मतदान किया जाना है, जिसको लेकर प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा सभी मतदान और मतगणना कर्मियों पदाधिकारियों का प्रशिक्षण गुणवत्ता पूर्ण कराई जा रही है जिसके लिए 14 से 16 सितंबर तक विभिन्न मतदान पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 3 ए, मतदान पदाधिकारी 3 बी मतदान पदाधिकारी 3 सी का प्रशिक्षण कराया जा रहा है, इस तरह सुरक्षा बल के अलावा एक मतदान केंद्र में कुल 6 मतदान कर्मियों की टीम के द्वारा मतदान कराया जाएगा, उसके साथ अभी मतगणना पदाधिकारियों का भी प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिसके लिए इंटरमीडिएट प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है जहां गुरुवार को मतदान पदाधिकारी 3 ए, 3 बी, 3 सी को प्रशिक्षण प्रशिक्षित किया गया। नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता पम्मी रानी के देखरेख में सभी कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया। इसके अलावा शुक्रवार को गश्ती दंडाधिकारी, सूक्ष्म प्रेक्षक और मतगणना सहायक को प्रशिक्षित किया जाएगा।(नगरपालिका निर्वाचन को लेकर)

नगर परिषद भभुआ में मुख्य पार्षद के लिए पहले अभ्यर्थी सहबान राईन ने किया नामांकन, 9 पार्षद पद के लिए भरा पर्चा

नोडल अधिकारी ने खुद एक एक कर्मियों के प्रशिक्षण के गुणवत्ता को परखा

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी डीआरडीए निदेशक पम्मी रानी ने सभी प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर एक- एक प्रशिक्षु से मतदान के दौरान सभी बिंदुओं की जानकारी लेकर उनके शिक्षण के स्तर को परखा और प्रशिक्षु को कई दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे मतदान के दौरान किसी को कोई परेशानी ना हो।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!