शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

इस चिल्ड्रंस डे पर ‘द मिचेल्स वर्सेस द मशीन्स’ के हिंदी टेलीविजन प्रीमियर के साथ एंड पिक्चर्स आपको कराएगा रोमांच की सवारी!

ज़रा सोचिए आप एक ऐसी दुनिया में हों, जहां हमारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में जान आ जाए? एक ऐसी दुनिया, जहां फोन्स, लैपटॉप्स और बाकी गैजेट्स आपको कंट्रोल करने लगें, और इंसानियत को बचाने की आखिरी उम्मीद सिर्फ आप ही हों! जी हां, द मिचेल्स ऐसा ही ए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 नवंबर 2022, 04:56 PM IST (12 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ज़रा सोचिए आप एक ऐसी दुनिया में हों, जहां हमारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में जान आ जाए? एक ऐसी दुनिया, जहां फोन्स, लैपटॉप्स और बाकी गैजेट्स आपको कंट्रोल करने लगें, और इंसानियत को बचाने की आखिरी उम्मीद सिर्फ आप ही हों! जी हां, द मिचेल्स ऐसा ही एक अनोखा परिवार है, जो इस अभूतपूर्व स्थिति में फंस जाता है और दुनिया को बचाने के लिए वक्त से मुकाबला करता है। इस चिल्ड्रंस डे पर, एंड पिक्चर्स 14 नवंबर को सुबह 11 बजे बेहद सराही गई फिल्म ‘द मिचेल्स वर्सेस द मशीन्स’ के हिंदी टेलीविजन प्रीमियर के साथ अपने दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। 94वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के रूप में नामांकित और 49वें ऐनी अवॉर्ड्स में बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अवॉर्ड हासिल करने वाली यह एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म आपको गुदगुदाने और एक खुशनुमा एहसास कराने आ रही है।

एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म ‘द मिचेल्स वर्सेस द मशीन्स’ आपको एक नन्हीं-सी प्यारी लड़की केटी मिचेल की कहानी दिखाता है जो अपने गौरवशाली पैरेंट्स, अपने छोटे भाई और अपने प्यारे कुत्ते के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलती है। एक परिवार के रूप में एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने और साथ वक्त बिताने की उनकी योजना उस वक्त चौपट हो जाती है, जब दुनिया के सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में जान आ जाती है और वो सारे मिलकर विद्रोह छेड़ देते हैं। जहां अचानक मशीनें दुनिया को अपने काबू में कर लेती हैं और अफरा-तफरी मचा देती हैं, वहीं मिचेल परिवार इंसानियत की आखिरी उम्मीद बनकर इस धरती को बचाने के लिए सामने आता है। इन तमाम रोबोट्स और मशीनों के बीच खुद को लाचार महसूस करने वाला, विचित्र और अपना-सा मिचेल परिवार एकजुट होकर रोबोट्स के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। हास्य, साहसिक कारनामों और रोमांच से भरपूर ‘द मिचेल्स वर्सेस द मशीन्स’ दर्शकों, बच्चों और उनके परिवारों को एक धमाकेदार रोमांचक सफर पर ले जाएगी, जहां यह परिवार मिलकर दुनिया को बचाने और मशीन से लड़ने की कोशिश करता है।

जॉबटेक इंस्टीट्यूट मसाई ने सीरीज बी फंडिंग जुटाई, पे-ऑफ्टर-प्लेसमेंट पाठ्यक्रम के साथ अपस्किलिंग के बाजार में रखा कदम

क्या मिचेल्स दुनिया को मशीनों के चंगुल से बचा पाएंगे? जानने के लिए देखिए ‘द मिचेल्स वर्सेस द मशीन्स’ का हिंदी टेलीविजन प्रीमियर, 14 नवंबर को सुबह 11 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें