शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

JDU और RJD में आएगी दरार! किसी भी हालत में तेजस्वी यादव नहीं बनेंगे सीएम!

जेडीयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने के एक सवाल पर कहा है कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 11:10 AM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:49 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जेडीयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने के एक सवाल पर कहा है कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो लालू प्रसाद यादव की तरह ही तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर देंगे। बिहार में फिर से लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो जाएगा और एक बार फिर से जंगलराज लौट आएगा।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव को भावी सीएम बताना बिलकुल गलत कदम है और वह ऐसा किसी भी हालत में होने नहीं देंगे। नीतीश कुमार के इस कदम से जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने तो बताया ही था कि आरजेडी और जेडीयू के अंदर डील हो चुकी हैं। लेकिन मैं इस तरह से अपनी पार्टी को टूटने नहीं दूंगा। नीतीश कुमार को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं तेजस्वी को सीएम बनाने के बिलकुल खिलाफ हूं।

हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने खुद के सीएम बनने की इच्छा पर पूछे गए सवाल को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार पर ही निशाना साधा और कहा कि अगर कोई व्यक्ति सीधे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रख सकता है, तो मैं आखिरकार मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता हूं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने साफ किया कि वह कभी भी बीजेपी में नहीं जाएंगे। वह जेडीयू में रहकर ही पार्टी को टूटने से बचाएंगे।