रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

बिहार में फिर उठी सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने की आवाज, क्या मुख्यमंत्री संभालेंगे दिल्ली की गद्दी?

पटना डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भले ही यह दावा कर चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई शौक नहीं है और ना ही सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है। लेकिन अब इस बात को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि आरजेडी और

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2023, 03:07 PM IST (23 मार्च 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भले ही यह दावा कर चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई शौक नहीं है और ना ही सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है। लेकिन अब इस बात को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि आरजेडी और जेडीयू के नेता सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को बहुत बड़ा झटका, ‘मोदी सरनेम ‘ केस में दोषी करार, कांग्रेस नेता की जाएगी लोकसभा सदस्यता?

दरअसल, सरकार में शामिल मंत्री यह बातें मानने से इंकार कर रहे हैं और नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। जेडीयू कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खां ने कहा कि, देश का प्रधानमंत्री बिहार से होना चाहिए। नीतीश कुमार को अब जल्द से जल्द प्रधानमंत्री बनना चाहिए। सीएम में वो काबिलियत है कि वो देश को अच्छी तरह से संभाल सकते हैं। ये मांग सिर्फ हमारे अकेले की नहीं बल्कि पुरे बिहार के लोगों की है। मुझे उम्मीद है कि, यह मांग जल्द से जल्द पूरी होगी।

कुशवाहा के बाद सीएम नीतीश के करीबी केसी त्यागी टीम से हुए OUT! दोनों नेताओं में आई दूरी!

बता दें, आरजेडी की तरफ से पार्टी के विधायक ने कहा कि, हम लोग तो चाहते हैं कि, नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री का कुर्सी संभाले। हम सभी की इच्छा है कि अब देश का प्रधानमंत्री बिहार का कोई नेता बने और सीएम नीतीश कुमार इसमें पूरी तरह से सक्षम है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को एकजुट करना सीएम नीतीश कुमार का अभी लक्ष्य है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, नीतीश कुमार ने खुद ही कहा है कि उन्हें पीएम नहीं बनना है।