गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: गोपाल नारायण सिह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर लोगों को उनके नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी

नोखा| गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के द्वारा आज दिनांक विधिक जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रोहतास जिले के नोखा गां

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जुलाई 2022, 05:05 PM IST (15 जुलाई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:26 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नोखा| गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के द्वारा आज दिनांक विधिक जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रोहतास जिले के नोखा गांव का भ्रमण किया। छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर लोगों को उनके नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी और उनकी कानूनी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें समुचित निःशुल्क सलाह उपलब्ध कराई तथा लोगों को अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में चल रहे निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र में आमंत्रित किया।(रोहतास: गोपाल नारायण सिह)

Read Also: समस्तीपुर: पंचायत निरिक्षण में उप स्वास्थ्य केंद्र में लटका मिला ताला, एमडीएम प्रभारी के लापरवाही के कारण 2 माह से स्कूल में मध्यान भोजन बंद

अभियान की शुरुआत विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक  त्रिविक्रम नारायण सिंह, शासी निकाय के सदस्य डॉ हरिकेश सिंह एवं नारायण स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक डॉ राकेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अभियान में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ संगीता कुमारी,  सिमल कुमार सिंह,  सुबोध कुमार सिंह,  अभिषेक सिंह, श्रीमती अंजलि सिंह एवं डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने छात्रों के साथ घर घर जाकर विधिक जागरूकता का प्रसार किया।(रोहतास: गोपाल नारायण सिह)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.