मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नई दुल्‍हन ने रखी अजीबोगरीब शर्त ! शादी होने तक होने वाले पति से की 6 लाख रुपए की मांग!

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी से पहले अपने पति के सामने कुछ ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दुल्हन ने कहा, जब तक शादी न हो जाए तब तक 50000 युआन (लगभग 6 लाख रुपये) रोज मेरे खाते में ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अप्रैल 2023, 11:24 AM (11 अप्रैल 2023) 539 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी से पहले अपने पति के सामने कुछ ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दुल्हन ने कहा, जब तक शादी न हो जाए तब तक 50000 युआन (लगभग 6 लाख रुपये) रोज मेरे खाते में ट्रांसफर करो। दूल्‍हा भी हर दिन पैसे भेजता रहा।

Rinku Singh IPL 2023: एडल्ट फिल्म की स्टार KENDRA LUST ने रिंकू सिंह को दिया बड़ा ऑफर!

वहीं, फ‍िर शादी हुई और एक दिन उस शख्‍स ने खुदकुशी कर ली। अदालत यह सुनकर हैरान रह गई और पत्‍नी को लालची और शात‍िर करार देते हुए सारे पैसे लौटाने का आदेश दिया है।मामला चीन के बीजिंग शहर का है। आईटी कंपनी के संस्‍थापक सु जियांगमाओ की मार्च 2017 में एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जर‍िए 43 साल की झाई झिनक्सिन से मुलाकात हुई थी। जियांगमाओ झाई से 6 साल छोटे थे। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद जुलाई में दोनों ने शादी कर ली।

शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से भगा ले गया प्रेमी, फिर सरेआम हुई दोनों की पिटाई

हालांकि, रिश्ता दो महीने भी नहीं चला। सितंबर 2017 में सु ने एक ऊंची बिल्‍ड‍िंग से कूदकर जान दे दी। भाई ने उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया में शेयर किया। इसमें सु ने लिखा था, लालची बीवी झाई झिनक्सिन की वजह से मौत की राह चुनने को मजबूर हो रहा हूं। सु के पर‍िवार ने झाई पर मुकदमा दायर किया और जितनी भी दौलत उन्‍होंने झाई को दी थी, उसे वापस करने की मांग की। कहा जा रहा कि झाई ने पहली मुलाकात से तलाक तक 110 दिनों में लग्‍जरी कार, लाखों की ज्‍वैलरी, 3 मिलियन युआन यानी लगभग 3.5 करोड़ रुपये जियांगमाओ से लिए। इसमें 10 लाख युआन की टेस्‍ला कार, कार्टियर के छल्ले और कई नेकलेस जिनकी कीमत 3.2 लाख युआन थी और लाखों रुपये शामिल थे।

IPL Dream 11: बिहार में आईपीएल ड्रीम 11 में पैसे जीतकर मजदूर का बेटा बना करोड़पति

वहीं, झाई ने तर्क दिया कि संपत्तियां और पैसा सगाई का उपहार थे, लेकिन कोर्ट ने कहा, आपने सु को गिफ्ट खरीदने और उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया जो कि सगाई के रीति-रिवाजों के अनुरूप नहीं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि एक महिला अपने पति के साथ इतना क्रूर व्यवहार कैसे कर सकती हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!