शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पटना साइबर गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के शिकंजे में

पटना| अपराध की दुनिया में साइबर अपराधियों ने अपनी एक नई दुनिया बना ली है और रोजाना सैकड़ो लोग साइबर ठगी का शिकार लगातार बन रहे है. साइबर फ़्रॉड घर बैठे नए नए पैतरें अपनाकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे है. इस डिजिटल दुनिया के बढ़ते युग मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अप्रैल 2022, 11:53 AM IST (13 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 06:36 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| अपराध की दुनिया में साइबर अपराधियों ने अपनी एक नई दुनिया बना ली है और रोजाना सैकड़ो लोग साइबर ठगी का शिकार लगातार बन रहे है. साइबर फ़्रॉड घर बैठे नए नए पैतरें अपनाकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे है. इस डिजिटल दुनिया के बढ़ते युग मे मोबाइल फोन का उपयोग पिछले एक दशक में काफी बढ़ा है. मोबाइल फोन पर एक छोटी असावधानी हमें खतरें में डाल देती है. (पटना साइबर गिरोह का)

इसी कड़ी में आज राजीव नगर थाने की पुलिस ने सयुक्त कार्रवाई में साइबर फ़्रॉड में मुख्य सरगना फ़ैयाज़ अहमद को गिरफ्तार किया है. मासूम सा दिखने वाला ये युवक जिसकी उम्र महज 24 साल बताई जा रही है, लेकिन पुलिस के मुताबिक फ़ैयाज़ अहमद इस साइबर गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसने हाल ही में अपने साइबर क्राइम की नई दुनिया बना ली थी. (पटना साइबर गिरोह का)

हॉस्पिटल संचालक ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली पत्नी को पीटा, पति गिरफ्तार

पटना के निजी कॉल सेंटर में काम करने वाला ये फैयाज साइबर फ्रॉड कर कई लोगो को लाखों का चूना लगा चुका है, जिसे राजीव नगर थाने की पुलिस ने सँयुक्त कार्रवाई में धर दबोचा है. पुलिस ने फ़ैयाज़ अहमद के पास से 10 मोबाइल, दो लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए है.

राजीव नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फ़ैयाज़ अहमद कुछ महीनों पहले राजीव नगर थाना स्थित एक निजी कॉल सेंटर में काम करता था, लेकिन पैसे की चाह में कॉल सेंटर से काम छोड़कर मजिस्ट्रेट कॉलोनी बसंत विहार में किराए के मकान में एक नया ऑफिस खोल लिया. जुर्म की दुनिया मे कदम रखते महज चार महीने ही हुए थे कि पटना पुलिस हत्थे चढ़ गया.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.