सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

छाने लगा है मिथिला के इस बेटी के आवाज का जादू

पटना ब्यूरो।अपने मधुर खनकदार आवाज के दम पर राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुकी मिथिला की बेटी निशिता झा मूल रूप से मधुबनी जिले के जयनगर की रहने वाली है लेकिन इनका जन्म पटना में हुआ और यही पर इनकी शिक्षा दीक्षा भी हुई संगीत की विधिवत शिक्षा इन्ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 08:24 AM (2 फरवरी 2023) 752 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना ब्यूरो।अपने मधुर खनकदार आवाज के दम पर राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुकी मिथिला की बेटी निशिता झा मूल रूप से मधुबनी जिले के जयनगर की रहने वाली है लेकिन इनका जन्म पटना में हुआ और यही पर इनकी शिक्षा दीक्षा भी हुई संगीत की विधिवत शिक्षा इन्होंने सबसे पहले अपने मां से ली ।लोकगीतों की प्रारंभिक जानकारी भी उनको अपने परिवार से मिली बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में विशेष रूचि रही 2022 में उन्होंने संगीत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रभाकर किया साथ ही साथ मगध महिला कॉलेज पटना से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की संगीत की शिक्षा के साथ ही साथ मंचीय प्रस्तुति भी प्रारंभ हो गई जिसमें बिहार दिवस विद्यापति महोत्सव श्रावणी महोत्सव जानकी महोत्सव अहिल्या महोत्सव सरस मेला बौद्ध महोत्सव सोनपुर मेला जैसे बड़ों मंच पर अपनी प्रस्तुति दी साथ ही साथ मैथिली के परंपरा गीत लोकगीतों को भी इन्होंने मंच के माध्यम से आम जनमानस के बीच में पहुंचाया निशिता करती हैं कि आप जिस परिवेश से हैं वहां की लोक संस्कृति को जरूर प्रमोट करना चाहिए वह अपने पूरे करियर में कभी भी अश्लील डबल मीनिंग गीतों को नहीं गाएंगे मैथिली के लोकगीतों को प्रमोट करने के लिए वे सदैव प्रयास करेंगी और उनका प्रयास होगा कि जो गीत अभी तक लोगों के सामने नहीं आए हैं जो गांव में गाए जाते हैं वैसे गीतों को भी वह मंचों पर गाएं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को देने वाली निशिता कहती हैं कि यह तो बस शुरुआत है जिस तरह से लोगों का रिस्पांस मिल रहा है अभी लंबा सफर तय करना है। आकर्षक नैन नक्श वाली निशिता कहती हैं कि अभिनय के बारे में अभी सोचा नहीं है पूरा फोकस संगीत पर है और खासकर लोक संगीत पर मिथिला मैथिली की समृद्ध परंपराओं को आगे ले जाने का प्रयास मात्र है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!