पटना डेस्क: पति और प्रेमिका के बीच पत्नी की एंट्री होने पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी ने प्रेमिका और पति को बीच सड़क पर पीटा. दरअसल मेरठ के एक होटल में पति और उसकी प्रेमिका होने की जानकारी मिली तो पत्नी होटल में पहुंचकर हंगामा करते हुए जमकर धुनाई कर दी है।
शादी के मंडप पर दूल्हे ने मारा दुल्हन को थप्पड़, तमाशा देखते रह गए मेहमान और परिवार
एक रिपोर्ट के अनुसार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन इस दौरान पुलिस ने तीनों में समझौता कराते हुए उनके घर भेज दिया। मेडिकल थाना क्षेत्र तेजगढ़ी चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लव बाइट होटल का है। भावनपुर निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर तेजगढ़ी चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लव बाइट होटल में पहुंचा।
वहीं, पति के प्रेमिका के साथ होटल में होने की जानकारी पत्नी को मिल गई जिसके बाद महिला ने होटल पर पहुंच कर जमकर ड्रामा करते हुए प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पति प्रेमिका को बचाने आया तो पत्नी ने पति को भी थप्पड़ रसीद कर दिए। इस हंगामा होने की सूचना पाकर तेजगढ़ी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद चौकी पुलिस ने महिला व उसके पति का समझौता करा दिया।
OMG: दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, शादी के मंडप से भागा दूल्हा!
बता दें, लव बाइट होटल का मालिक आशु होटल बंद कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में आए दिन इसी प्रकार के ड्रामे चलते हैं, लेकिन होटल मालिक के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी तेजगढ़ी चौकी पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!