शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ROHTAS : शांति पूर्ण मनाया गया कुर्बानी का पर्व

नासरीगंज(रोहतास):- प्रखंड में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ रविवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। लोग सुबह में स्नान करके नए कपडे पहन कर नमाज़ के लिए निकले। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर नौ बजे तक नमाज़ का समय अलग-अलग जगहों पर निर्धारित किया गया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जुलाई 2022, 05:01 PM IST (10 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज(रोहतास):- प्रखंड में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ रविवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। लोग सुबह में स्नान करके नए कपडे पहन कर नमाज़ के लिए निकले। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर नौ बजे तक नमाज़ का समय अलग-अलग जगहों पर निर्धारित किया गया था। जिसमे अहले हदीस मस्जिद नासरीगंज में 6:30 में, बागवाली मस्जिद हरिहरगंज में सात बजे, जमा मस्जिद नासरीगंज में 8:30 नमाज़ अदा की गयी।
मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयो ने शरीक होकर अल्लाह के आगे सजदा किया। इस दौरान लोगो ने अल्लाह से शांति और सदभावना की दुआ माँगी और आपसी प्रेम बनाये रखने की भी गुजारिश की। नमाज़ अदा करने के बाद सभी लोग आपस में गले मिले और बकरीद की शुभकामनाये भी दी। इसके बाद घर-घर में कुर्बानी भी दी गयी। इसके अलावे लोग अपने सगे-संबंधियो को घर पर आमंत्रित भी किये।
वही जमा मस्जिद के बड़े मौलाना ने कुर्बानी पर्व के बारे में सभी अकीदतमंदों को बताया। दूसरी ओर बकरीद को लेकर प्रखण्ड प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा-व्यवस्था में पूरी मुस्तैद दिखी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.