शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दो ट्रकों की टक्कर में केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, हालत चिंताजनक

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित कौड़ीराम के समीप दो ट्रकों की हुई टक्कर में एक ट्रक का चालक ट्रक के केविन में ही फंस गया, जिसे घंटों मशक्कत के बाद एनएचएआई व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अप्रैल 2022, 01:28 PM IST (9 अप्रैल 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 08:39 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित कौड़ीराम के समीप दो ट्रकों की हुई टक्कर में एक ट्रक का चालक ट्रक के केविन में ही फंस गया, जिसे घंटों मशक्कत के बाद एनएचएआई व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया| (दो ट्रकों की टक्कर)

मिली जानकारी के अनुसार एनएचएआई विभाग की पानी टैंकर के द्वारा एनएच 2 के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी दिया जा रहा था| इसी दौरान डेहरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बालू लादे ओवर लोडेड ट्रक ने पानी टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक चालक केविन में ही बुरी तरह से फस गया| (दो ट्रकों की टक्कर)

जिसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई और लोगों के द्वारा पुलिस और एनएचएआई विभाग को सूचना दिया गया| स्थानीय लोगों की मानें तो बालू लदे ट्रक चालक की नींद पूरी नहीं होने के कारण यह घटना हुई है| वहीं घटना के बाद चालक केविन में ही बुरी तरह से फंस गया था, जिसकी सूचना पर पहुंची एनएचएआई विभाग कर्मी और मोहनिया पुलिस व स्थानीय लोगों के घंटों मशक्कत के बाद ट्रक के चालक को केविन से बाहर निकाला गया|

गोविंदा के गाने ने मचा दिया धमाल, गाना ‘टन टना टन’ हो रहा वायरल

जिसके बाद ट्रक ड्राइवर को आनन फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में लाया गया| घटना के बाद एनएच 2 पर भीषण जाम लग गया था, जिसको पुलिस व एनएचआई की मौजूदगी में बारी-बारी से एन एच 2 पर लगे जाम को हटाकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया|

वहीँ एनएचएआई कर्मी कामेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एनएचएआई के पानी टैंक में बालू लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया है और ट्रक का ड्राइवर ट्रक के केविन में फस गया है, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुचकर ड्राइवर को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया है| मिली जानकारी के अनुसार घायल ट्रक ड्राईवर शेरघाटी के रहनेवाले मोहम्मद अलीम खान बताया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.