शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बकाया भुगतान को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधि  मंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया मुलाकात

रोहतास: शिक्षक न्याय मोर्चा रोहतास के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल 15 प्रतिशत वृद्धित बकाया वेतन भुगतान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास से मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान जिला सचिव संतोष कुमार सिंह द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मई 2022, 12:53 PM IST (8 मई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:08 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: शिक्षक न्याय मोर्चा रोहतास के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल 15 प्रतिशत वृद्धित बकाया वेतन भुगतान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास से मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान जिला सचिव संतोष कुमार सिंह द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह बताया गया की जिले में सिर्फ लगभग 600 माध्यमिक शिक्षकों का हीं बकाया वेतन भुगतान हो पाया है. शेष लगभग 1400 शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान लंबित है. इस विषय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी त्वरित एक्शन लेते हुए संबंधित लिपिक को बुलाकर फटकार लगाते हुए जल्द सभी शिक्षकों का भुगतान कराने का निर्देश दिए.(बकाया भुगतान को लेकर)

Read Also: यौनशोषण एवं धारदार हथियार से घायल करने का लगाया आरोप

जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास द्वारा बताया गया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जिला में नहीं हैं. सोमवार तक निश्चित रूप से सभी का 15 प्रतिशत बकाया वेतन और मार्च 22 का वेतन का भुगतान की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगली बार से एक बार में ही सबका वेतन भुगतान होगा अलग-अलग किश्तवार भुगतान नहीं किया जाएगा. अन्य कुछ शिक्षकों के अन्य तरह के बकाया के भुगतान हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से बात कर तत्वरित कार्रवाई की बात कही गयी.(बकाया भुगतान को लेकर)

इसके अलावा पत्र में लिखित सभी बिंदुओं पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष विस्तार से चर्चा की गई जिसपर उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिए. जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास से सकारात्मक वार्ता हुई, जिसमे शिक्षक नेता देवेंद्र राय, संतोष कुमार सिंह, राजेश तिवारी, अमरेश कुशवाहा, विकास कुमार, धनजंय मिश्रा, रमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जय प्रकाश निराला, नीरज कुमार, विनीत कुमार, कुंदन कुमार, कृष्णदेव पांडेय, सुनील कुमार, वाचस्पति त्रिपाठी, कन्हैया चौबे, भूपेंद्र कुमार, विनोद पाल, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, धनंजय पांडेय, नरेंद्र सिंह, माधुरी कुमारी, आदि अनेकों शिक्षक कार्यालय में उपस्थित रहें.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.