सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गया: नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की लगातार बढ़ रही ताकत : रूडी

बोधगया। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का बोधगया स्थित बुद्धा रिसॉर्ट के कैलाशपति मिश्र सभागार में  शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव सहित देश प्रदेश के दिग्गज नेता

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जुलाई 2022, 12:05 PM (14 जुलाई 2022) 464 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बोधगया। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का बोधगया स्थित बुद्धा रिसॉर्ट के कैलाशपति मिश्र सभागार में  शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव सहित देश प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल हुए है। सारण से लोकसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी भी बोध गया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए है। रूडी ने बताया कि देश को प्रखर नेतृत्व देनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अमित शाह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा। (गया: नरेंद्र मोदी के)

Read Also: कैमूर: भगवान श्री रामचन्द्र को कैसे लगेगा मशहूर मोकरी का गोविंद भोग चावल का भोग, बारिश नही होने से नही हुई रोपनी

बिहार में पार्टी को और मजबूती देने, सबल एवं साम‌र्थ्यवान बनाने को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया जा रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर चर्चा होगी।तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आज पहले दिन के कार्यक्रम में शमी होने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने प्रधानमंत्री को सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे मजबूत नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत मे सकारात्मक नीतिगत परिवर्तन हो रहे है। अर्थ नीति, राजनीति, सांस्कृतिक नीति और सामाजिक विकास की नीतियों के साथ-साथ विदेश नीति में भारत की ताकत बढ़ी है एयर बढ़ती ही जा रही है।(गया: नरेंद्र मोदी के)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!