सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

दुल्हन ने शादी के बाद ससुराल जाने से किया इनकार, दूल्हे का चकराया सिर

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी होने के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल जाने से इनकार कर दी। दुल्हन द्वारा इंकार किए जाने के बाद दूल्हा काफी परेशान है। इस मामले में दूल्हा और उसके परिजनों द्वारा मिर्जापुर जिलाधिकार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2023, 12:58 PM (7 जून 2023) 235 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी होने के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल जाने से इनकार कर दी। दुल्हन द्वारा इंकार किए जाने के बाद दूल्हा काफी परेशान है। इस मामले में दूल्हा और उसके परिजनों द्वारा मिर्जापुर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। दूल्हे का कहना है कि शादी संपन्न हो जाने के बाद दुल्हन ससुराल नहीं आना चाहती है, ऐसे में उसकी विदाई कराई जाए।

बिहार: गेराज में काम करने वाले युवक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

वहीं, मामले की जांच के लिए मिर्जापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा लालगंज ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। दरअसल, मिर्जापुर जनपद के लालगंज विकासखंड के धसड़ा गांव निवासी एक युवक की शादी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिर्जापुर जनपद की ही रहने वालीएक युवती से हुई थी।

अतीक जैसे ही मारा गया मुख्तार का करीबी गैंगस्टर, वकील की ड्रेस में आए थे हम’लावर

बता दें, युवक का आरोप है कि सामूहिक विवाह योजना में शादी के दौरान दुल्हन और उसके परिवार वाले काफी खुश थे। शादी हो जाने के बाद दुल्हन उपहार में मिले सभी सामानों को लेकर अपने मायके चली गई। दुल्हन के मायके जाने के बाद अब जब उसकी विदाई कराने की बात की जा रही है तो दुल्हन ससुराल आने से इंकार कर रही है। इससे परेशान होकर पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पीड़ित दूल्‍हे द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!