रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

सगी बहनों पर दिल हार बैठा लड़का, फिर दोनों को एक साथ बनाया दुल्हन!

पटना डेस्क: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक शख्स ने दो सगी बहनों से शादी की है. सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है.           सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2023, 06:59 PM IST (15 मई 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक शख्स ने दो सगी बहनों से शादी की है. सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है.

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

दरअसल, लड़की को देखते ही लड़का उस पर अपना दिल हार बैठा था लेकिन फिर लड़की ने ऐसी शर्त रखी कि उसे दूसरी बहन के साथ भी शादी करने के लिए तैयार होना पड़ा. जब शादी का कार्ड छपा तो दुल्हन के तौर पर दोनों बहनों का नाम छपा. इस बीच, किसी ने शादी के कार्ड की फोटो खींच के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. आइए जानते हैं कि लड़के के सामने ऐसी कौन सी शर्त रख दी गई थी कि उसको दोनों बहनों से शादी करने के लिए राजी होना पड़ा.

बता दें, ये मामला टोंक जिले में पड़ने वाले उनियारा के मोरझाला का है. यहां के रहने वाले हरिओम मीणा की शादी निवाई तहसील की रहने वाली दो सगी बहनों से हुई है. बड़ी बहन ने उर्दू में एमए किया है और छोटी बहन 8वीं पास है. जब रामप्रसाद मीणा ने अपने बेटे का रिश्ता बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता के लिए भेजा तो कांता ने लड़के के सामने एक शर्त रख दी क्योंकि कांता जानती थी कि हरिओम उसे पसंद करता है.

बिहार के इन जिलों को सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात, एक साथ खत्म होंगी कई मुश्किलें!

हालांकि, कांता ने लड़के के सामने शर्त रखी कि उसकी छोटी बहन सुमन मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है. वह हर वक्त उसके साथ ही रहती है. अगर उसकी शादी हो जाएगी तो सुमन का ख्याल कौन रखेगा. इसलिए अगर उससे शादी करना चाहता है तो उसे उसके साथ सुमन से भी शादी करनी होगी. पहले तो इस प्रस्ताव पर दूल्हे और उसके परिजनों को आश्चर्य हुआ पर बाद में उन्होंने हां कर दी.