सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पिछले सालों का प्रश्न पत्र एंव रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ने ही बीपीएससी परीक्षा का मूल मंत्र :-निशा

समस्तीपुर दलसिंहसराय : शहर के प्रखंड परिसर स्थित अनुमंडल प्रेस क्लब पर मंगलवार को बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में निःशुल्क  बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रछात्राओं,बीडीओ श्री प्रकाश एंव ललित नारायण मिथिला वि.वि. के पूर्व अर्थशास्त

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अगस्त 2022, 01:55 PM (10 अगस्त 2022) 253 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर दलसिंहसराय : शहर के प्रखंड परिसर स्थित अनुमंडल प्रेस क्लब पर मंगलवार को बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में निःशुल्क  बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रछात्राओं,बीडीओ श्री प्रकाश एंव ललित नारायण मिथिला वि.वि. के पूर्व अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो.राम भरत ठाकुर द्वारा बीपीएससी परीक्षा 66 में सफल दलसिंहसराय शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी गौतम साह की पुत्री निशा राज को मिथिला विधिविधान से  सम्मानित किया गया.निशा ने बीपीएससी परीक्षा में 132 वां रैंक लाकर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बनी है.वही उन्होंने तैयारी कर रहे छात्रछात्राओं से अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जो पढ़े मन लगा कर पढ़े सफलता जरूर मिलेगी.तैयारी से सम्बंधित सिलेबस,बुक के बारे में उन्होंने एनसीआरटी एंव अन्य सलेक्टेट बुक पढ़ने की सलाह दिया. (परीक्षा का मूल मंत्र परीक्षा का मूल मंत्र)

दरभंगा :जिला में शांति के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

साथ ही उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा देखा जाए तो सबसे आसान परीक्षा है,और कठिन भी.पीटी,मेंस,इंटरव्यू की तैयारी अलग अलग न कर के सभी को साथ मे ही करना चाहिए.तभी आप सफल हो पाएंगे.उन्होंने परीक्षा में सफलता का मूलमंत्र हर विषय का सॉर्ट नोट्स,रिवीजन एंव पिछले 10 सालों का प्रश्न पत्र एंव रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ने की बात कही.
उन्होंने कहा की अब बीपीएससी पीटी की परीक्षा में कुछ ही सप्ताह बचे है,तो नया पढ़ने से बचे और जो नोट्स आपने बनाया है उसका रिजवान करें.पढ़ाई दिखाने के लिए नहीं पढ़ने के लिए पढ़े.सफलता और असफलता दोनो कुछ न कुछ सीख देकर जाती है.वही सभी ने उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया.मौके पर निशा के पिता गौतम साह,भाई
प्रकाश कुमार सहित प्रवीण प्रियदर्शी,पप्पू कुमार,कुणाल गुप्ता,संजय शौर्या,सोनम कुमारी,स्वाति सुमन,मीरा कुमारी,सपना शर्मा,प्रियंका कुमारी,प्रगति कुमारी,राहुल कुमार,बीरेंद्र कुमार,मनोज कुमार सहित दर्जनों छात्रछात्रा मौजूद

पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा सीरीज ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  का प्रमोशन करने के लिए विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह पटना पहुंचे

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!