शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

महात्मा फुले समता परिषद का आभार यात्रा आज

सासाराम। बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी के तहत महात्मा फुले समता परिषद रोहतास जिला इकाई द्वारा 18 जून को सासाराम में आभार यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जातिगत जनगणना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जून 2022, 06:53 PM IST (17 जून 2022) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 06:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी के तहत महात्मा फुले समता परिषद रोहतास जिला इकाई द्वारा 18 जून को सासाराम में आभार यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जातिगत जनगणना की मंजूरी मिलने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया जाएगा। महात्मा फुले समता परिषद रोहतास जिला इकाई के जिला कमिटी के द्वारा शुक्रवार को सासाराम स्थित परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए इस बात की जानकारी दी गई।

इसकी जानकारी देते हुए रोहतास जिला प्रभारी जंग बहादुर सिंह ने बताया कि आभार यात्रा कुशवाहा सभा भवन से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचेगी जहां एक सभा में तब्दील होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा। साथ ही साथ इस खुशी में मिठाई का भी वितरण किया जाएगा।

जिला प्रभारी ने बताया कि जातीय गणना के सवाल को लेकर महात्मा समता परिषद पंचायत स्तर तक लोगों में जागरूकता फैलाने का काम लगातार करती रहेगी। मौके पर महात्मा फुले समता परिषद के रोहतास जिला प्रभारी जंग बहादुर सिंह के अलावा विजय पटेल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, सत्यनारायण स्वामी, संतोष चंद्रवंशी, रामपरीखा सिंह, शेखर सिंह, डब्लू कुशवाहा, बसंत पटेल, नरेंद्र सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रिंस कुमार, विशाल कुशवाहा, अखिलेश सिंह, बनारसी कुशवाहा, राजाराम गुप्ता, झुंना सिंह, सुमन कुमार, रवि कुमार गांधी मौजूद रहे.