शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की मांग पर तेजस्वी यादव का हमला, जानिए सीएम नीतीश को लेकर क्या कह दिया!

बिहार के महागठबंधन सरकार में फिलहाल कुछ भी ठीक से नहीं चल रहा है। तमाम दल के नेता एक-दूसरे पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। जिस तरह से पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने को लेकर सवाल खड़ा किया था। ठीक उसी तरह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 12:27 PM IST (18 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के महागठबंधन सरकार में फिलहाल कुछ भी ठीक से नहीं चल रहा है। तमाम दल के नेता एक-दूसरे पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। जिस तरह से पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने को लेकर सवाल खड़ा किया था। ठीक उसी तरह मांझी ने भी अपने बेटे को सीएम बनाने की मांग की थी, जिसके बाद अब तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात वो तय नहीं कर सकते हैं कि बिहार का सीएम कौन होगा। यह बात तय करने का अधिकार सिर्फ बिहार की जनता को है।मालूम हो कि इससे पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अरवल में कहा था कि आजादी मिली है 75 वर्ष हो चुके हैं इसके बावजूद आज तक दलित और पिछड़े समाज से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं हुआ है।

बता दें, जीतन राम मांझी ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके बेटे संतोष सुमन काफी पढ़े लिखे हैं और वह अभी फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल भी हैं। संतोष सुमन में इतनी काबिलियत है कि वह दूसरे लोगों को अपनी बातें अच्छी तरह से समझा सकते है। इसलिए उन्हें सीएम बनना चाहिए। हालांकि, अभी तक सीएम नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले पर बयान नहीं दिया है। लेकिन यह बात सभी जानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार और मांझी के बीच काफी अच्छी मित्रता है। ऐसे में तेजस्वी यादव बीच सीधे रुप से मांझी को कुछ नहीं कह सकते हैं।