मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Tejashwi Yadav: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश पर भी दिया बड़ा बयान

Tejashwi Yadav: बिहार के महागठबंधन सरकार में उथल-पुथल मची है। ऐसी खबरें पिछले काफी समय से सामने आ रही थी, क्योंकि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव की जोड़ी पर भी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 फरवरी 2023, 08:29 AM (22 फरवरी 2023) 143 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Tejashwi Yadav: बिहार के महागठबंधन सरकार में उथल-पुथल मची है। ऐसी खबरें पिछले काफी समय से सामने आ रही थी, क्योंकि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव की जोड़ी पर भी सवाल उठाया जा रहा था।

सावधान: बिहार में सुनसान इलाके में लड़कियां मांग रही लिफ्ट, फिर आगे जाकर कर देती हैं खेल!

इसी बीच अब इन सभी मामलों पर तेजस्वी यादव ने भी अपना बयान दे दिया है और उन्होंने साफ किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दी नहीं है। तेजस्वी ने अपने बयान में कहा, ‘मुझे मुख्यमंत्री बनने की कोई हड़बड़ी नहीं है। मैं जनता की सेवा कर रहा हूं। हमारा लक्ष्य है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हटाना है। क्योंकि वह अपने स्वार्थ के लिए जनता का नुकसान कर रही है।’

Tejashwi Yadav: जानिए सीएम पर क्या कहा

इसी के साथ तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि महागठबंधन में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। वह सीएम नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा और प्रशांत किशोर द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा था कि सीएम नीतीश पर तेजस्वी यादव द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, जिस वजह से वह अपने फैसले खुद नहीं ले पा रहे हैं।

वहीं, पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी दावा किया था कि सीएम नीतीश कुमार जल्द बिहार की बागडोर तेजस्वी यादव को सौंपने वाले हैं। जिसके बाद जेडीयू का सर्वनाश हो जाएगा। इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार से अलग होने का फैसला लिया था। लेकिन अब तेजस्वी यादव के बयान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!