मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Tejashwi Yadav: राजद विधायक का बड़ा दावा, होली बाद तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री

Tejashwi Yadav: जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिनारा से राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि अगले महीने डिप्टी सीएम तेजस्वी प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2023, 01:43 PM (21 फरवरी 2023) 264 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Tejashwi Yadav: जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिनारा से राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि अगले महीने डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार की कमान संभालेंगे। फागुन महीने के बाद मार्च महीना में सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को प्रभार सौंप देंगे तथा वे देश का नेतृत्व करने के लिए आगे आएंगे।

सावधान: बिहार में सुनसान इलाके में लड़कियां मांग रही लिफ्ट, फिर आगे जाकर कर देती हैं खेल!

वहीं, उन्होंने कहा कि 2025 तो अभी दूर है, जबकि हमें पूरी उम्मीद है कि अगले महीने हीं तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पर उन्हें कोई शक नहीं है और नीतीश कुमार पर भी पूरा भरोसा है। सीएम नीतीश कुमार ने वादा भी किया है कि वह आने वाले समय में तेजस्वी को बिहार का प्रभार सौंप देंगे। इसलिए वे अपना वादा जरुर निभाएंगे।

Tejashwi Yadav: ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान 

बता दें कि हाल हीं में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि 2025 में तेजस्वी यादव के सीएम बनने की चर्चा करना अभी उचित नहीं है। उस समय की बात 2025 में हीं होगी, वहीं दूसरी ओर राजद विधायक का यह बयान मायने रखता है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!