गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

तेघड़ा : विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का होगा संचालन

तेघड़ा : बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पहली कक्षा में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के संचालन के साथ ही 18 अक्टूबर को स्कूलों में शिक्षक और अभिभावकों की गोष्ठ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अक्टूबर 2022, 02:04 PM IST (11 अक्टूबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तेघड़ा : बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पहली कक्षा में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के संचालन के साथ ही 18 अक्टूबर को स्कूलों में शिक्षक और अभिभावकों की गोष्ठी की संपूर्ण तैयारीयों को लेकर प्रखंड स्तरीय एफ एल एम कमेटी के साथ ही प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुवनेश्वर राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिसमें चहक कार्यक्रम के तहत शिक्षक एवं अभिभावकों की गोष्टी के साथ ही संचालित होने वाले विभिन्न गतिविधियों की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुवनेश्वर राय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और घर दोनों स्थानों में बच्चों का सही दिशा निर्देश और संरक्षण हो।इस कार्य के लिए सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को समन्वय बनाकर मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चे हासिल कर सकते हें। (साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान)
और तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट, मोबाइल, टी भी  सीरियल के गलत उपयोग के कारण बड़ी तेजी से बच्चों का शैक्षणिक और चारित्रिक पतन हुआ है। जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बाधित हुई है। इसकी रोकथाम बहुत ही जरूरी है जिसमें शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रखंड कमेटी के सदस्य सुशील कुमार एवं रंजीत कुमार शर्मा  ने बताया कि प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयो में बच्चों के लिए चल रहे चहक कार्यक्रम को लेकर 18 अक्टूबर को अभिभावक – शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अभिभावकों को आमंत्रण के लिए स्कूल के एचएम अभिभावकों को पत्र लिखेंगे। जिस आमंत्रण पत्र पर स्टूडेंट का नाम माता –  पिता का नाम अंकित रहेगा। इसके लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं के घर पहुंच कर अभिभावकों को आमंत्रित करेंगे।

read also:

औरंगाबाद : चौबीस घंटे बीतने के बाद भी किसान का नही मिला शव,  खेत में लगी फसल को देखकर लौटने के क्रम में नदी में डूबा किसान 

इसके लिए बच्चों के बीच चहक कीट उपलब्ध हो गया है जो सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को हस्तगत कराया जा रहा है। बैठक में शिक्षा विभाग के कर्मी आशुतोष कुमार मिश्रा, राजन कुमार एवं श्रीनिवास के अलावे प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार शर्मा, सुशील कुमार, संजय कुमार, अरुण कुमार राम, रामचंद्र साह, देवेंद्र कुमार राय, विजय कुमार, मोहम्मद खालिद हुसैन, मनोज कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद शमशेर आलम, योगेंद्र सहनी, संजीत कुमार, वेद प्रकाश, दिलीप कुमार सहनी, नवीन कुमार, के अलावे पूरे प्रखंड के प्रधानाध्यापक ने हिस्सा लिय (साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान)