गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पीजीआई चंडीगढ़ के अनुभवी डॉक्टर्स की टीम अब पटना में करेगी आँखों का ईलाज

मीडिया दर्शन/पटना।पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व अनुभवी डॉक्टर्स की टीम द्वारा मरीजों के हित में पहल करते हुए पटना में बुधवार को देविता आई हॉस्पिटल का कंकरबाग निकट मुन्ना चौक में शुभारंभ किया गया। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 सितंबर 2023, 09:02 PM IST (21 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/पटना।पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व अनुभवी डॉक्टर्स की टीम द्वारा मरीजों के हित में पहल करते हुए पटना में बुधवार को देविता आई हॉस्पिटल का कंकरबाग निकट मुन्ना चौक में शुभारंभ किया गया। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह, देविता आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विजय कुमार शर्मा व डॉ. अंजू के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस नेक पहल के लिए डॉ. विजय शर्मा की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित पी जी आई चंडीगढ़ से 11 वर्षो के अनुभव प्राप्त देश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. विजय कुमार शर्मा ने कहा कि देविता आई हॉस्पिटल अपने राज्य को समर्पित हमारे द्वारा एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि यहाँ पीजीआई चंडीगढ़ के अनुभवी चिकित्साकों द्वारा  अत्याधुनिक मशीनों से आँखों का ईलाज किया जाएगा।

लोस चुनाव में विश्वकर्मा समाज को मिले प्रतिनिधित्व : मुकुल

इस हॉस्पिटल  में अंतराष्ट्रीय स्तर का ऑपरेशन थिएटर, आई ओपीडी, आई वार्ड, ऑप्टिकल शॉप आदि सुविधाएं मौजूद हैं। मरीज यहाँ कॉर्निंया, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रेटीना, भेंगापन, आई बैंक, पीडियाट्रिक ओपथेलमोलॉजी, न्यूरो ओपथेलमोलॉजी सहित अन्य आँखों के जटिल से जटिल रोगों का ईलाज कम खर्च पर करवा सकते हैं। वहीं डॉ. अंजू ने बताया कि आँखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती है इसीलिए इनकी देखभाल करना बहुत जरुरी है। अगर आँखों में जरा सी भी परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज ना करते हुए तुरंत अच्छे नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें। कार्यक्रम में देविता आई हॉस्पिटल के डॉ. नीरज, डॉ. आनंद, डॉ. साहिल जैन सहित शहर के नेत्र चिकित्सक मौजूद रहे।