मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शिक्षक दिवस पर कॉलेज में कार्यक्रम 

मीडिया दर्शन/बिक्रमगंज(रोहतास)—                मंगलवार 5 सितंबर को  अनजबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज के मनोविज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 सितंबर 2023, 03:36 PM (5 सितंबर 2023) 637 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/बिक्रमगंज(रोहतास)—                मंगलवार 5 सितंबर को  अनजबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज के मनोविज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो० वीर बहादुर सिंह विशेष रूप से आमंत्रित किए गए ।जिन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस की महत्ता के साथ सही शिक्षा को परिभाषित करते हुए सच्चाई, सद्गुण, निष्ठा और बारम्बारता निहित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में डेहरी डालमियानगर नगरपरिषद जिला में पहले नंबर और बिहार में तीसरे नंबर पर

मनोविज्ञान की महत्ता को रेखांकित करते हुए मानव जीवन के जीवनशैली पर विस्तृत वक्तव्यों से विद्यार्थियों को सिंचित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ० संतोष कुमार द्वारा किया गया ,जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधन और संसाधनों के अभाव में जीवनशैली को अच्छे मुकाम पर स्थापित करने के कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफलता के गुर बताये । उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिए। उक्त कार्यक्रम में कश्मा कुमारी, निधि कुमारी, प्रभा कुमारी, खुशबू कुमारी ने अपने-अपने विचार, महाविद्यालय से उम्मीदें और लगाव पर बात रखी। कार्यक्रम संचालन व आमंत्रित प्राध्यापक डॉ० अनिल कुमार, डॉ० अशोक कुमार, प्रो० सुकेश्वर सिंह, प्रो० विनोद कुमार सिंह स्वागत विभागीय अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ० विजय कु० गौर तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सरफराज अहमद द्वारा किया गया ।जिसमें इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के करीब 35 विद्यार्थी शामिल थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!