शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

आरबी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया मीडिया दर्शन ( समस्तीपुर/दलसिंहसराय) रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य महोदय ने महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्

मीडिया दर्शन ( समस्तीपुर/दलसिंहसराय) रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली रा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 सितंबर 2023, 09:23 PM IST (5 सितंबर 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 01:27 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन ( समस्तीपुर/दलसिंहसराय)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य महोदय ने महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर आनंद मोहन झा, पूर्व प्राध्यापक प्रो. महेंद्र झा,प्रो. विजय कुमार सिंह के साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी को चादर एवं कलम देकर सम्मानित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर झा ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का आधार होते हैं। उन्हीं की असीम कृपा से हमारा जीवन सर्वोत्तम विकास कर पाता है। माता- पिता से लेकर शिक्षा एवं दीक्षा गुरु तक के सानिध्य एवं स्नेह को प्राप्त कर हम अपने जीवन का सर्वोत्तम विकास कर पाते हैं।हम शिक्षक सदा अपने छात्रों के हित साधन में लगे रहते हैं। मैं अपेक्षा करता हूं कि हमारे छात्र महाविद्यालय से सद्ज्ञान प्राप्त कर अपना, अपने समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। छात्रों का यही कार्य शिक्षक दिवस की सार्थकता को सिद्ध करेगा। महाविद्यालय के छात्रों एवं पूर्ववर्ती छात्र संघ के सदस्यों ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों को सम्मानित किया।

जातीय जनगणना को लेकर जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा पटेल,डॉ. सोहित राम, डॉ.धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ.अपूर्व सारस्वत, डॉ. सुनील कुमार सिंह,अभय कुमार सिंह,डॉ. राजकिशोर, डॉ.अनूप कुमार,डॉ.शशिभूषण सिन्हा, डॉ.महताब आलम खां,डॉ.अकील अहमद,डॉ.ज्वाला प्रसाद राय,डॉ प्रकाश कुमार अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद आदि शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती सपना कुमारी,मलय कुमार, कामिनी सिन्हा, शत्रुघ्न साह, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह,अंकित मिश्रा,सुधीर कुमार,अमरनाथ शर्मा,विजय कुमार,रंजीत कुमार,रवीन्द्र कुमार आदि, पूर्ववर्ती छात्र संघ के कुंदन कुमार,अरशद कुमार,ऋषिकेश कुमार,विशाल कश्यप,मनीष कुमार गौरव,नवनीत कुमार आदि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।