गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जल्द शुरू होगी सातवें चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया, 1 लाख पदों के लिए काउंसलिंग शुरू होगी: संजय कुमार (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार)

बिहार: बिहार में बिटेट बीटेक और सीटेट पास अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू की ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मई 2022, 06:20 PM IST (7 मई 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 11:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: बिहार में बिटेट बीटेक और सीटेट पास अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसमें छठे चरण के रिक्त सीटों को मिलाकर कुल 1 लाख शिक्षकों की बहाली की जाएगी, जिनमें प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक सम्मिलित होंगे. संजय कुमार ने बोला कि बहाली की लगभग सभी औपचारिकताएं शिक्षा विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है और इसकी शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है.(जल्द शुरू होगी सातवें)

प्रखमु के खिलाफ,उप प्रखमु के नेतृत्व में 18 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञात हो कि राज्य में छठे चरण की प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. छठे चरण में प्राथमिक शिक्षकों के 90,762 इन पदों की नियुक्ति के लिए तीन चक्र की काउंसलिंग के बाद विशेष चक्र की काउंसलिंग भी हुई. इसके आधार पर तकरीबन 42 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई बाकी 48762 पद खाली रह गए. छठे चरण की रिक्तियां सातवें चरण में शामिल कर ली गई.(जल्द शुरू होगी सातवें)

इससे हटकर छठे चरण में चयनित होने वाले माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र आगामी 27-28 जुलाई को दिए जाने हैं. छठे चरण की बहाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 32714 पद हैं. इनमें से खाली रहने वाले पद सातवें चरण में शामिल होंगे जबकि सातवें चरण के लिए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तकरीबन 37 हजार पद हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.