शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

विकास की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं: नीतीश

गोरौल वैशाली।  सुबे के मुखिया मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आज गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द पंचायत पहुंचे।जहां वे पुर्व केन्द्रीय मंत्री दशई चौधरी के आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिये। संवाद कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठी भीड़ को देखकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जनवरी 2023, 09:01 PM IST (7 जनवरी 2023) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 07:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
गोरौल वैशाली।  सुबे के मुखिया मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आज गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द पंचायत पहुंचे।जहां वे पुर्व केन्द्रीय मंत्री दशई चौधरी के आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिये। संवाद कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठी भीड़ को देखकर वे भाव विह्वल भी हुये। उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे और उनकी सरकार विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते है।
उन्होंने दल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा की वे वैसे व्यक्ति चिन्हित करे जिन तक विकास की समुचित योजनाएं नही पहंच सकी है।इसके लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा एवं उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार से संपर्क कर समाधान निकालने को कहाँ।ऐसा नही होने पर फिर उनतक संवाद पहुचाने की बात कहीं।

गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

मौके पर उपस्थित उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहां कि महागठबंधन को कार्यकर्ता मजबूत करे और सरकार के द्वारा लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाएं।समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बिहार जाति अधारित गणना गणनाकर्मियों द्वारा मकानों की गणना करते हुए देखा गया। मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, शांति व्यवस्था कायम करने में आरक्षी अधीक्षक मनीष, चौकस दिखें।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें