सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शिवसागर प्रखंड कार्यालय, कुल 15 विभिन्न स्तर के कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए

शिवसागर| आज जिलाधिकारी, रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा शिवसागर प्रखंड स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल कार्यालय, शिवसागर तथा शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।(रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी)   &nbs

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जुलाई 2022, 12:20 PM (7 जुलाई 2022) 280 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शिवसागर| आज जिलाधिकारी, रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा शिवसागर प्रखंड स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल कार्यालय, शिवसागर तथा शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।(रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी)

रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी

निरीक्षण के समय, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में लगभग सभी कर्मी उपस्थित थे। जिलाधिकारी महोदय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवसागर को निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय तथा सम्पूर्ण प्रखंड परिसर की, सतत रूप से, स्वच्छता मेन्टेन की जाए एवं शौचालयों को साफ रखा जाए। साथ ही, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवसागर को निर्देश दिया कि प्रखंड परिसर में स्टाफ तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु ‘सामुदायिक स्वच्छ्ता शौचालय’ का शीघ्र निर्माण कराना सुनिश्चित करें।(रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी)

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, शिवसागर को लैंड रिकार्ड्स के digitization में अपेक्षित तेज़ी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों और हल्का कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ऑनलाइन आवेदनों के सम्यक निष्पादन में तीव्रता लाना सुनिश्चित करें और भूमि विवादों का पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से निष्पादन करना सुनिश्चित करें।(रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी)

Read Also: पटना: सोनी ने ईएस कार एम्प्लीफायर श्रृंखला में नई पेशकश की

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कुल 15 विभिन्न स्तर के कर्मी यथा परिचारी, ANM, कक्ष सेवक, अकाउंटेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उन सभी से कारण पृच्छा करते हुए उनका दिनांक 7 जुलाई के वेतन/मानदेय स्थगित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवसागर को दिया गया।

रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने शिबसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ‘स्ट्रेटेजिक लोकेशन’ और महत्ता को देखते हुए वहां तत्पर एवं कर्तव्यनिष्ठ प्रभारी/MO/IC एवं स्वास्थ्य प्रबंधक की प्रतिनियुक्ति पर बल दिया।

इस क्रम में, जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिबसागर के MO/IC का स्थानांतरण का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिबसागर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक तथा प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के भी स्थानांतरण का आदेश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुध, रेस्पॉन्सिव एवं पब्लिक फ्रेंडली बनाने तथा समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है जिसके धरातलीय क्रियान्वयन हेतु ज़िला प्रशासन कटिबद्ध है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!