शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार का एक ऐसा मध्य विद्यालय जहाँ सिर्फ एक शिक्षक है कार्यरत, सरकार के दावे की खुलेआम पोल खोल रहा है यह विद्यालय

ग्रामीणों के आवेदन के बावजूद भी नहीं खुल रही है विभागीय कुंभनिद्रा खोदावंदपुर: सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रही है.हर पंचायत में एक उच्च विद्यालय स्थापित कर रही है, परंतु पढ़ाने के लिए शिक्षकों के पदस्थापन नहीं किए जान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मई 2022, 02:50 PM IST (18 मई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:04 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ग्रामीणों के आवेदन के बावजूद भी नहीं खुल रही है विभागीय कुंभनिद्रा

खोदावंदपुर: सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रही है.हर पंचायत में एक उच्च विद्यालय स्थापित कर रही है, परंतु पढ़ाने के लिए शिक्षकों के पदस्थापन नहीं किए जाने से सरकार की यह योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है. ऐसा ही नजारा खोदावंदपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी से उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी बनाए गए शिक्षण संस्थान में पढ़ाने के लिए एकमात्र शिक्षक हैं.(बिहार का एक ऐसा)

देश: भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी को उच्च विद्यालय का दर्जा दे दिया गया. इस शिक्षण संस्थान में नवम एवं दशम वर्ग में छात्र छात्राओं का नामांकन शुरू हुआ, परंतु उन्हें पढ़ाने के लिए एकमात्र शिक्षक का पदस्थापन किया गया. इस शिक्षण संस्थान में पिछले 6 शैक्षणिक सत्रों से नवम एवं दशम वर्ग का क्लास संचालित किया जा रहा है. नवम एवं दशम वर्ग में नामांकन के बाद पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जा रही है. मध्य विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ही वर्ग संचालन किया जा रहा है, जिससे विषयवार पढ़ाई नहीं हो रही है.(बिहार का एक ऐसा)
प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान समय में इसके नवम एवं दशम वर्ग में कुल 102 छात्र छात्राएं नामांकित हैं. पढ़ाने के लिए एकमात्र शिक्षक हैं, जो विज्ञान विषय से जुड़े हैं. अन्य विषयों की पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है. विद्यालय प्रधान ने बताया कि उच्च विद्यालय के संचालन के लिए पर्याप्त वर्ग कक्ष हैं, परंतु उपस्कर, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का अभाव है.इस विद्यालय में रिक्त पदों पर विषयवार शिक्षक देने की मांग विभाग के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, परंतु विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. वहीं इस शिक्षण संस्थान में नामांकित छात्र छात्राओं ने बीईओ को सामूहिक आवेदन देकर जरूरत के अनुरूप शिक्षकों के पदस्थापन करवाने की मांग की है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकें.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.