सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पूर्व मुखिया रामचंद्र सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति का हुआ अनावरण 

तिलौथू(रोहतास) :  पुण्यतिथि उन्हीं की मनाई जाती है जो समाज में कुछ अच्छे कार्य कर स्वर्ग सिधार हो गए होते हैं l यह बातें रविवार को कैमूर पहाड़ी के गोद में अवस्थित अमझोर के नावाडीह के पूर्व मुखिया रामचंद्र सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके मूर्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 नवंबर 2022, 01:28 PM (13 नवंबर 2022) 769 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू(रोहतास) :  पुण्यतिथि उन्हीं की मनाई जाती है जो समाज में कुछ अच्छे कार्य कर स्वर्ग सिधार हो गए होते हैं l यह बातें रविवार को कैमूर पहाड़ी के गोद में अवस्थित अमझोर के नावाडीह के पूर्व मुखिया रामचंद्र सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति के अनावरण पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहीं l  पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा कि रामचंद्र  बाबू अच्छे विचार व व्यवहार के कुशल व्यक्ति थे l वे सद्भावना व समरसता के प्रतीक माने जातेे थे l इसीलिए वे पूरेेे रोहतास में समाजसेवी के रूप में चर्चित रहे थे l उन्होंने अपने पंचायत ही नहीं पूरे जिले के विकास के लिए अगली पंक्ति में हमेशा खड़े होते थे l
वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वे लोगों को जोड़ना एवं लोगों से जुड़े रहने का सभी से आग्रह किया करते थे l मौके पर उपस्थित उनके पुत्र महेंद्र सिंह (पूर्व जिला पार्षद ) भावुक होकर अपने पिता स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के स्मारक  पर पुष्पांजलि अर्पित कर गरीब असहायो के बीच कंबल का वितरण भी किया गया l पंचायत राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि रामचंद्र बाबू सद्भावना और समरसता के प्रतीक थे। तो वही दिनारा विधायक विजय मंडल  ने  कहा कि रामचंद्र बाबू आजीवन समाजसेवी के रूप में चर्चित रहे।

‘क्रिकेट के भगवान’ ने दिया टीम इंडिया को दिलासा, फैंस को नसीहत

मौके पर गोह विधायक भीम सिंह , डेहरी विधायक फतेबहादुर सिंह , ओबरा के पूर्व विधायक सोम प्रकाश ,अकोढ़ीगोला जिला पार्षद सिमा सिंह , नथुनी पासवान , राजद प्रदेश महासचिव राजकिशोर सिंह, करवंदिया पैक्स अध्यक्ष एसपी सिंह , रोहतास प्रखण्ड प्रमुख अनु कुमारी, तिलौथू प्रखण्ड प्रमुख कामता सिंह , विधायक प्रतिनिधि प्रभु यादव , यदुवंशी सेना के जिला अध्यक्ष सम्राट यादव , सेक्शन इंजीनियर सुनील यादव, समाजसेवी प्रकाश यादव, ई0 प्रवीण यादव, बलराम सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रभु यादव, पत्रकार छोटन यादव , नरेंद्र यादव भेलारी , पटना,  राजू यादव, धीरेंद्र यादव , पूर्व मुखिया विनोद सिंह , प्रो0 संतोष सिंह , रामाश्रय सिंह ,पंचायत अध्यक्ष हीरा यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी  स्व0 रामचंद्र सिंह के मूर्ति (स्मारक) पर पुष्पांजलि अर्पित की l
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!