गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जाड़े की अवकाश में 10 वीं और 12 वीं के लिए चलेगी विशेष क्लास

सासाराम : जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय रोहतास के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गयी। उक्त बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा नवम्बर 2022 में कई कार्य सूचियों पर विचार-विमर्श

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 नवंबर 2022, 06:59 PM IST (28 नवंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 07:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय रोहतास के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गयी। उक्त बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा नवम्बर 2022 में कई कार्य सूचियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कई निर्देश भी दिए गए। जिसमे जाड़े की अवकाश में कक्षा 10 एवं 12 में कमजोर छात्रों का विशेष कक्षा चलाया जाय, परन्तु इसके साथ जो अच्छे छात्र भी यदि चाहे तो वे भी अपने स्वेच्छा से विशेष कक्षा में उपस्थित हो सकते है। लैव एवं फर्नीचर शिक्षकों के मांग के अनुसार इस वर्ष डेढ़ लाख रुपये तक क्रय करने की अनुमति प्रदान की गयी ।(जाड़े की अवकाश में)
सामग्रियों का क्रय गुणवत्ता आदि की जांच कय समिति के सदस्यों के द्वारा प्रमाणित किये जाने के आधार पर जेन पोर्टल से की जायेगी। खेल-कूद पर विशेष ध्यान देने हेतु 12 अदद हर्डल क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त सामग्री जेनपोर्टल से नियमानुसार की जायेगी। बैठक में विद्यालय में पुस्तक खरीदने के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने बताया की विद्यालय मे बालवाटिका की कक्षा प्रारम्भ हो चुका है, जिसके लिये केन्द्र सरकार से साढ़े सात लाख रुपये राशि का आवंटन प्राप्त है। इस आवंटन को फर्नीचर, प्रोजेक्टर, खिलौने तथा अन्य संबंधित सामग्रियों को कय करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अतिरिक्त तीन सहयोग कर्मी (आया) की रखने की अंशकालीन स्वीकृति प्रदान की गयी।

सासाराम : पखवाड़ा के तहत 5 पुरुषो का हुआ नसबंदी 

विद्यालय की सौन्दर्यकरण एवं बाग-बगीचे के देखभाल हेतु डेढ़ लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा इसके साथ ही साथ 12 दिसंबर को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय सासाराम, सिविल सर्जन रोहतास,  एसपी जैन कॉलेज के प्राचार्य डा गुरुचरण सिंह,  डा० देवेन्द्र प्रसाद सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष, डॉ श्यामसुरन्द्र तिवारी आकाशवाणी सासाराम, श्रीमती उषा कुमारी, सदस्य अभिभावक एवं  अश्वनी कुमार, सदस्य शिक्षक ने भाग लिया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें