मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शेषनाथ सिंह बने पीरो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

पीरो। पीरो बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता शेषनाथ सिंह एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए है। शनिवार को एसोसिएशन परिसर में सम्पन्न हुए चुनाव में शेषनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अवधबिहारी पासवान को 41 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। इसके

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 सितंबर 2023, 04:55 PM (16 सितंबर 2023) 791 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो। पीरो बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता शेषनाथ सिंह एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए है। शनिवार को एसोसिएशन परिसर में सम्पन्न हुए चुनाव में शेषनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अवधबिहारी पासवान को 41 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। इसके पूर्व शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार पीरो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शेषनाथ सिंह को 56 मत, अवध बिहारी पासवान को 15 मत और अनिल कुमार सिंह को केवल एक मत प्राप्त हुआ।  अध्यक्ष पद के लिए डाले गए चार मतों को रद्द घोषित किया गया। इस प्रकार शेषनाथ सिंह को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

जीविका के द्वितीय वार्षिक आम-सभा का आयोजन।

एसोसिएशन के महासचिव पद  के प्रत्याशी श्यामानंद पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुरुषोत्तम दुबे को 24 मतों से पराजित किया। महासचिव पद  के लिए चुनाव मैदान में उतरे श्यामानंद पांडेय को 45 मत, पुरुषोत्तम दुबे को 21 मत, सुरेंद्र कुमार राम को 7 मत और हरेंद्र कुमार राय को 3 मत प्राप्त हुए। वही अरुण कुमार राय ने कृष्णा चौधरी को 18 मतों से पराजित कर   एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। अरुण कुमार राय को 47 मत जबकि कृष्णा चौधरी को 29 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद यहां विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। पीरो बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अयोध्या तिवारी, रविंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिन्हा, हरेराम उपाध्याय समेत दर्जनों अधिवक्ताओं के बधाई दिया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!