शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ट्रेन की चपेट में आने से 50– 60 भेड़ों के साथ गडरिया की मौत

कैमूर : पटरी पर दौड़ी मौत बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहा भभुआ रोड स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 50–60 भेड़ों सहित गडरिया की कटकर मौत हो गई है , पंडित दीनदयाल – गया रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन के ट्रैक पर यह बडा हादसा सुबह 6 से 7&hell

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 नवंबर 2022, 04:26 PM IST (10 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर : पटरी पर दौड़ी मौत बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहा भभुआ रोड स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 50–60 भेड़ों सहित गडरिया की कटकर मौत हो गई है , पंडित दीनदयाल – गया रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन के ट्रैक पर यह बडा हादसा सुबह 6 से 7 बजे की बताई जा रही है वही घटना स्थल पर मोहनिया पुलिस पहुंची  है .

बता दें कि रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत अररूआ गांव निवासी अवधेश पाल उम्र– 45 हर साल की भांति इस साल भी बरसात के दिनों में अपने भेड़ों को जौनपुर की तरफ चराने के लिए ले गए थे बरसात के दिनों में क्षेत्र में घास नहीं मिल पाने की वजह से गडरिया अपने भेड़ों के साथ ही दूरदराज के इलाकों में चले जाते हैं जब हल्का फुल्का ठंड आती है तभी गडरिया भेड़ों के साथ अपने इलाके की तरफ आते हैं.

यह भी पढ़े …प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी का थीम और वेबसाइट का किया अनावरण

वही अवधेश पाल आज सुबह चार से पांच बजे जैसे ही पंडित दीनदयाल – गया रेलखंड स्थित भभुआ रोड स्टेशन के पास पहुंचे उधर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने भेड़ों के साथ-साथ उन्हें भी अपना शिकार बना लिया । इस घटना में 50–60 भेड़ों सहित अवधेश पाल कि भी मौत हो गई वहीं सुबह-सुबह जब स्थानीय लोग टहलने निकले तो उन्होंने मोहनिया पुलिस को सूचित किया ।
वहीं पुलिस के द्वारा शव की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया था जहा परिजन मौके पर पहुंच चुके है अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें