सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जीडी कॉलेज में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर

  बेगूसराय: शहर के जी.डी कॉलेज  में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारम्भ हो गया है। यह शिविर 7 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक चलेगा। 7 दिवसीय शिविर में हर दिन स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही स्वयंसेवकों के बीच प्रतिय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जनवरी 2023, 03:52 PM (7 जनवरी 2023) 522 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 
बेगूसराय: शहर के जी.डी कॉलेज  में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारम्भ हो गया है। यह शिविर 7 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक चलेगा। 7 दिवसीय शिविर में हर दिन स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही स्वयंसेवकों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जी.डी कॉलेज,बेगूसराय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट -1 के लिए नियुक्त किये गए पदासीन पदाधिकारी का शपथ ग्रहण नोडल अधिकारी सहर अफ़रोज़ मैडम ने दिलाया।
 
कोर कमिटी के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
कोर कमिटी टीम में अध्यक्ष के पद पर पीयूष,उपाध्यक्ष हर्षवर्धन,सचिव आशिया,महासचिव सुमित ने शपथ लिया।वहीं मैनेजमेंट टीम हेड शिव,प्रोग्राम इंचार्ज फारुक, एडिटोरियल टीम हेड शीतल,क्रिएटिव टीम हेड रजनी सुमन,टेकनीकल टीम हेड सिमरन,सोशल मीडिया टीम हेड गुलिस्ता ने शपथ लिया। शिविर में कुल 50 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर मौजूद पदाधिकारी सहर अफ़रोज़ ने बताया कि राष्‍ट्रीय सेवा योजना राष्‍ट्र के युवाओं के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं। वहीं पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पीयूष ने कहा कि हमारा प्रयास है इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ कर उनको सही तरीके से प्रशिक्षण दें।

विकास की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं: नीतीश

सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे युवा
मौके पर मोजूद इरशाद,फारुख,गुलिस्ता ने कहा कि एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। वहीं पर स्वयंसेवक हर्षवर्धन व सुमित ने बताया कि NSS 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों, तकनीकी संस्थानों के छात्रों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के स्तर पर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है।इस मौके पर सज्जन मिश्रा,पुरुषोत्तम,अजीत, तौहीद सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!