शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सनसनी: लापता युवक का शव तीसरे दिन नदी से हुआ बरामद  

  वीरपुर:-थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के परबंदा गांव में बीते तीन दिनो से लापता एक युवक का शव स्थानीय नदी से बरामद हुआ। लापता युवक की खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार को करीब बारह बजे दिन परिजन की नजर नदी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जनवरी 2023, 09:03 PM IST (28 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

वीरपुर:-थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के परबंदा गांव में बीते तीन दिनो से लापता एक युवक का शव स्थानीय नदी से बरामद हुआ। लापता युवक की खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार को करीब बारह बजे दिन परिजन की नजर नदी में तैरते हुए लाश पर आयी। ग्रामीणों के सहयोग से वीरपुर पुलिस की देखरेख में मृतक युवक की लाश को नदी से निकाला गया। मृतक युवक की लाश की खबर मिलते ही हजारों ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी । मृतक युवक परबंदा निवासी हरिनंदन महतो का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो है। मृतक युवक की पत्नी कंचन देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम ने शव बरामदगी स्थल समेत संदिग्ध स्थलों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई विशेष सुराग नहीं मिल सका। मृतक युवक के भाई चुनचुन महतो ने युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की आशंका जाहिर की। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा।