गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

देशहित में काम करने वाले पत्रकारों के खिलाफ देशद्रोह कानून की धाराएं नही लगाई जाएगी- नित्यानंद राय

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसी भी सूरत में सच्चे और अच्छे पत्रकारों ,जो देशहित में काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह कानून की धाराएं नही लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देशहित में काम करने वाले पत्रकारों के खिला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2023, 09:34 PM IST (27 अगस्त 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 01:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसी भी सूरत में सच्चे और अच्छे पत्रकारों ,जो देशहित में काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह कानून की धाराएं नही लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देशहित में काम करने वाले पत्रकारों के खिलाफ अगर देशद्रोह का मामला दर्ज होता है तो वह स्वयं पूरी ताकत से इसका विरोध करेंगे। राय रविवार को यहां इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण और सम्मानित पेशा है। इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। इसमें लोकतंत्र के बाकी तीन स्तंभों को नियंत्रित करने की क्षमता है। लोकतंत्र का यह एक मजबूत स्तंभ है। किसी गुनाह की सजा कानून बाद में देता है, लेकिन मीडिया ट्रायल के जरिए जो सजा समाज पलभर में दे देता है, वह किसी फांसी से कम नही होता। नित्यानंद राय ने कहा कि पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता जरूर है, लेकिन देश सबसे ऊपर है।

बसपा की होने वाली पिछड़ा अतिपिछड़ा महा सम्मेलन को लेक पटना रवाना

कोई भी पत्रकार यदि देशहित के विपरीत काम करे ,इसे बर्दास्त नही किया जा सकता है। हालांकि, एक लाख में मात्र एक ही पत्रकार ऐसा करते हैं और ऐसा करने वाले मूल रूप से पत्रकार नही होते हैं, फिर भी उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को जोर शोर से प्रचारित-प्रसारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि देशहित की रक्षा के लिए एक मजबूत कानून होना ही चाहिए। मीडिया कमीशन बनाए जाने की आईजेयू की मांग पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को हल करने और उनकी मांगों की पूर्ति के लिए एक आयोग का गठन होना चाहिए। सरकार इसके लिए पत्रकारों से वार्ता करने के लिए तैयार है।
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता आईजेयू के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी कर रहे थे। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों के करीब डेढ सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मणिपुर में हिंसा की घटनाओं खासकर महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यहार की घोर निंदा की गई। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों में पत्रकारों की समस्याओं और उनके निदान के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। आईजेयू के पूर्व अध्यक्ष एस एन सिन्हा ने यूनियन की गतिविधियों और भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस बैठक के सफल आयोजन के लिए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की अध्यक्ष निवेदिता झा, महासचिव कमलकांत सहाय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शिवेन्द्र नारायण सिंह और रवि उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की गई। देशभर से आए पत्रकारों ने आईजेयू के उपाध्यक्ष अमर मोहन प्रसाद के योगदान की विशेष रूप से चर्चा की। अमर मोहन प्रसाद के प्रयासों से ही एक लंबे अर्से के बाद बिहार में आईजेयू की सफल बैठक संपन्न हो सकी। उनके अथक प्रयासों के बगैर यह संभव नही था।